Wed, Oct 21, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

बीती रात Sidharth Shukla ने ली थीं कुछ दवाईयां, अस्पताल ले जाने से पहले ही तोड़ चुके थे दम

टीवी इंडस्ट्री के स्टार और बिग बॉस 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) का गुरुवार सुबह निधन हो गया है.

मुंबई में हार्ट अटैक (Heart Attack) के कारण सिद्धार्थ की मौत हुई है. सुबह जब सिद्धार्थ शुक्ला नींद से नहीं जगे तब उन्हें मुंबई के कूपर अस्पताल (Cooper Hospital) ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित किया गया.

अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का निधन (फाइल फोटो)
कूपर अस्पताल के मुताबिक, सिद्धार्थ शुक्ला को जब वहां पर लाया गया तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी. घर से जब सिद्धार्थ को ले जाया गया, तभी अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. शुरुआती रिपोर्ट्स में सिद्धार्थ की मृत्यु का कारण हार्ट अटैक बताया गया है. हालांकि, उनका पोस्टमॉर्टम भी किया गया है, फाइनल रिपोर्ट में ही मौत का कारण पता चल पाएगा.

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद पुलिस इस मामले को करीब से देख रही है. पुलिस को अभी तक निधन को लेकर किसी तरह की गड़बड़ी नहीं दिखाई दी है. हालांकि, पुलिस अभी भी फाइनल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.

बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला ने बीती रात कुछ दवाईयां ली थीं, जिसके बाद वह सो गए थे. लेकिन सुबह नहीं उठे और इसी के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था. यह दवाईयां किस चीज़ की थीं और इनका क्या रिएक्शन हुआ, इन सभी सवालों का जवाब मिलना अभी बाकी है.

बालिका वधू से बनाई पहचान
40 साल के सिद्धार्थ शुक्ला ने बालिका वधू सीरियल से अपनी पहचान बनाई. वह बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुके थे और इसी साल उन्हें ओटीटी पर भी डेब्यू किया था. बिग बॉस 13 के अलावा सिद्धार्थ शुक्ला ने खतरों के खिलाड़ी भी जीता था.

सिद्धार्थ शुक्ला की फीमेल फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा थी, बिग बॉस जीतने के बाद सोशल मीडिया पर भी वह लगातार छाए हुए थे. फिटनेस फ्रीक रहे सिद्धार्थ शुक्ला की इस तरह अचानक मौत से हर कोई हैरान है.

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर है. अभिनेत्री सना खान, कॉमेडियन कपिल शर्मा, अभिनेता राहुल महाजन, डायरेक्टर फराह खान समेत इंडस्ट्री के बड़े नामों में सिद्धार्थ के निधन पर हैरानी व्यक्त की है और परिजनों के प्रति संवेदना जताई है.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.