Wed, Oct 21, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

विवादों से था Sidharth Shukla का गहरा रिश्ता, शराब पीकर गाड़ी चलाने से एक्ट्रेस संग बत्तमीजी के लगे आरोप

Bigg Boss 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) का आज दिल का दौ’रा पड़ने की वजह से निध’न हो गया।

बॉलीवुड के चर्चित एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) के नि’धन की खबर पर फैंस को विश्वास नहीं हो रहा है। बिग बॉस के विनर सिद्धर्थ (Sidharth Shukla) अपने करियर में अक्सर विवादों में बने रहे। किसी न किसी कारण वो सुर्खियों में छाए रहते थे। बिग बॉस के घर में भी सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) की खूब चर्चाएं हुईं। आइए जानते हैं कि सिद्धार्थ शुक्ला से जुड़े कुछ प्रमुख विवाद-

रश्मि देसाई के साथ विवाद के बाद सुर्खियों में छाए
बिग बॉस के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) सीरियल ‘दिल से दिल तक’ में काम किए थे। इसमें रश्मि देसाई भी काम करती थी। इस सीरियल के सेट पर दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ करता था। इनके बीच होने वाली लड़ाई के कारण वे सुर्खियों में छाए रहते थे।

तेज रफ्तार गाड़ी चलाने पर आए विवाद में
बिग बॉस के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) कई वर्ष पहले तेज रफ्तार गाड़ी चलाने के कारण विवादों में आए थे। इसको लेकर ट्रैफिक पुलिस ने उन्हें फटकार लगाई थी। बताया जाता है कि तेज रफ्तार गाड़ी चलाने के दौरान बिग बॉस के विजेता सिद्धार्थ ने कंट्रोल भी खो दिया था।

Siddharth Shukla Wiki, Age, Girlfriend, Wife, Family, Salary, Biography &  More - TheWikiFeedकुणाल वर्मा से हुई थी हाथापाई
बिग बॉस के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) और कुणाल वर्मा के बीच ​भी विवाद हो चुका है। ‘दिल से दिल तक’ में ही कुणाल ने सिद्धार्थ शुक्ला पर आरोप लगाए थे। दरअसल इस सीरियल के सेट पर कुणाल और बिग बॉस के विजेता सिद्धार्थ में काफी लड़ाई हो गई थी और सिद्धार्थ ने उन पर पानी भी फेंक दिया था।

‘बालिका वधू’ की को-स्टार से हुई थी भिडंत
बताया जाता है कि सीरियल ‘बालिका वधू’ की को-स्टार तोरल रासपुत्रा के साथ भी सिद्धार्थ (Sidharth Shukla) का अक्सर विवाद होता था। रिपोर्ट्स में कहा गया था कि हनीमून सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच काफी लड़ाई हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच कभी भी बात नहीं हुई।

ड्रंक एंड ड्राइव केस में जुर्माना
मीडिया रिपोर्ट की माने तो ड्रंक एंड ड्राइव का केस में बिग बॉस के विजेता सिद्धार्थ (Sidharth Shukla) पर दो हजार रुपये का जुर्माना लग चुका है। साल 2014 में नए साल के अवसर पर बिग बॉस के विजेता सिद्धार्थ पर ड्रंक एंड ड्राइव का केस लगा था।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.