Wed, Oct 21, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

Sidharth Shukla की अचानक मौत से टूटा आसिम रियाज का दिल, बोले- आपसे जन्नत में मिलूंगा भाई….

‘बिग बॉस 13’ के विजेता रहे सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) का अचानक निधन हो गया है.

40 साल की उम्र में सिद्धार्थ ने दुनिया को अलविदा कहा है. टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक से निधन हुआ है. सिद्धार्थ शुक्ला की बहुत फैन फॉलोइंग थी. इन दिनों वो अपने करियर के पीक पर थे. उन्होंने कई टीवी शोज और फिल्मों में काम किया था. ‘बिग बॉस 13’ में उन्होंने कई रिश्ते बनाए. किसी से गहरी दोस्ती हुई तो किसी को बाई कहा. हर घर वाले से उनका रिश्ता अनोखा था. विवादों के बाद भी उनके विरोधी उन्हें कहीं न कहीं बहुत पसंद करते थे. अपनी हाजिर जवाबी और लॉजिकल सोच से सिद्धार्थ बिग बॉस के इतिहास के सबसे ज्यादा लोकप्रिय कंटेस्टेंट रहे. उनकी इसी फैनफॉलोइंग ने उन्हें बिग बॉस का खिताब दिलाया.

Image
असिम रियाज ने जताया शोक
‘बिग बॉस 13’ की शुरुआत में सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) के सबसे करीबी रहे असिम रियाज (Asim Riaz) ने भी दुख जताया है. असिम रियाज से सिद्धार्थ का रिश्ता शो के बीच ही बदल गया. सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम के एक दूसरे के विरोधी बने. दोनों का साथ फिनाले तक रहा, जहां सिद्धार्थ शो जीते तो वहीं आसिम रनरअप रहे. आसिम ने कई तस्वीरें पोस्ट कर के लिखा, ‘मैं आपसे भाई जन्नत में मिलूंगा. RIP सिद्धार्थ शुक्ला.’ देखते ही देखते ये पोस्ट वायरल हो रहा है.

कूपर हॉस्पिटल पहुंचे आसिम रियाज..

https://twitter.com/fifafooz1/status/1433334000509235202

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.