Wed, Oct 21, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

सिद्धार्थ-सिद्धार्थ चिल्लाते श्मशान की तरफ दौड़ी शहनाज, अंतिम संस्कार होते ही जमीन पर बिखर गईं

टीवी ऐक्टर सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) शुक्रवार को पंचतत्व में विलीन हो गए।

मुंबई की ओशिवारा श्मशान भूमि पर सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम विदाई देने के लिए उनके परिवार के सदस्य, दोस्त और इंडस्ट्री के लोग पहुंचे थे। हर तरफ आंखों को गीला करने वाला दृश्य था। सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम संस्कार के बाद शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) जमीन पर गिरी हुई रोती हुईं नजर आईं। वहीं, श्मशान घाट पर आसिम रियाज (Asim Riaz) आंसू बहाते हुए दिखाई दिए।

सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम संस्कार में अपने भाई शहबाज के साथ पहुंची शहनाज गिल का हाल काफी बुरा था। सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम संस्कार के बाद वह अपनी मां की गोद में जमीन पर लेट गईं और खूब रोईं। इससे पहले शहनाज गिल एम्बुलेंस की तरफ सिद्धार्थ चिल्लाते हुए दौड़ पड़ी थीं। फिर इंडस्ट्री के उनके दोस्तों ने उन्हें संभाला।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ETimes TV (@etimes_tv)

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में आसिम रियाज श्मशान घाट में सीढ़ियों पर बैठे बारिश में भीगते नजर आ रहे हैं। वह अपने दोस्त सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम संस्कार में पहुंचे थे और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। बता दें कि जैसे ही सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की खबर सामने आई और आसिम रियाज कूपर हॉस्पिटल पहुंचे थे।

https://twitter.com/TheRealKhabri/status/1433732112310407171?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1433732112310407171%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fnavbharattimes.indiatimes.com%2Ftv%2Fnews%2Fshehnaaz-gill-lies-on-ground-post-sidharth-shukla-cremation-and-asim-riaz-sitting-in-rain-at-shamshaan-bhoomi%2Farticleshow%2F85900458.cms

गौरतलब है कि सिद्धार्थ शुक्ला का गुरुवार को 40 की उम्र में निधन हो गया था। इसके बाद उनका मुंबई के कूपर अस्पताल में पोस्टमार्ट में हुआ था। सिद्धार्थ शुक्ला का अंतिम संस्कार ब्रह्मकुमारी समाज के रीति-रिवाज और विधि के अनुसार किया गया। परिवार के साथ-साथ सिद्धार्थ शुक्ला भी ब्रह्मकुमारी समाज से जुड़े हुए थे।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.