Wed, Oct 21, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

Sidharth Shukla की मौत पर भावुक हुए रेसलर John Cena, दुख जताते हुए किया ये पोस्ट…

टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) की अचानक हुई मौत ने उनके परिवार वालों को तोड़ कर रख दिया है.

जिसे भी यह खबर मिली वो दंग रह गया. टीवी जगत से लेकर फिल्मी परदे तक हर कोई इनकी आत्मा की शांति की दुआ कर रहा है. इस बीच रेसलर जॉन सीना (John Cena) ने भी एक्टर की मौत पर अपना दुख व्यक्त किया है.

जॉन सीना का पोस्ट
फेमस रेसलर और हॉलीवुड एक्टर जॉन सीना (John Cena) ने हाल ही में सिद्धार्थ शुक्ला को याद किया है और उनके लिए इंस्टाग्राम पर पोस्ट भी किया है. यह पहला मौका नहीं है जब जॉन सीना ने किसी एक्टर को याद किया हो, इससे पहले वो ‘बिग बॉस 13’ (Bigg Boss 13) का हिस्सा रहे आसिम रियाज को भी सपोर्ट कर चुके हैं. इस तरह जॉन का सिद्धार्थ को याद करना फैंस को खूब भा रहा है. लोग सीना की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by John Cena (@johncena)

40 की उम्र में निधन
‘बिग बॉस 13’ (Bigg Boss 13) के विनर सिद्धार्थ शुक्ला के निधन (Sidharth Shukla Died) की खबर से हर कोई सदमे में है. 40 साल की उम्र में सिद्धार्थ दुनिया को अलविदा कह गए हैं. उनका हार्ट अटैक के कारण निधन हुआ है.

मां को बताया था दिल का हाल
बुधवार को देर शाम करीब 8 बजे, सिद्धार्थ शुक्ला अपनी मां रीता शुक्ला (Reeta Shukla) के साथ ही अपनी ओशिवारा में मौजूद बिल्डिंग के परिसर में घूम रहे थे. इसके बाद वो अपने फ्लैट में जाते है. उन्होंने तबियत ठीक ना होने की बात अपनी मां से कही. फिर गोली खा कर सोने चले गए. गुरुवार को सुबह करीब 9.30 बजे उनके परिवार ने उन्हें बेहोश पाया गया. करीब 10.30 बजे उन्हें कूपर हॉस्पिटल ले जाया गया. जहां उनका ECG किया गया. लेकिन अफसोस कि सिद्धार्थ शुक्ला हॉस्पिटल लाये जाने से पहले ही दम तोड़ चुके थे. डॉक्टर्स की टीम ने 11.30 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पिता को था खोया
मुंबई में जन्मे सिद्धार्थ शुक्ला के पिता अशोक शुक्ला एक सिविल इंजीनियर थे और उनकी मां रीता शुक्ला हाउसवाइफ हैं. उनके पिता रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के साथ काम कर चुके थे. उनकी दो बड़ी बहनें भी हैं, जिन्हें वह बेहद प्यार करते थे. मूल तौर पर सिद्धार्थ का परिवार उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के रहने वाला है. ‘बिग बॉस 13’ (Bigg Boss 13) के विनर रहे सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) को उनकी मां के साथ बिग बॉस हाउस में देखा गया था. मां के बेहद करीब सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) को उस वक्त बेहद इमोशनल होते हुए देखा गया था. मॉडलिंग के दिनों में फेफड़ों की बीमारी के कारण उन्होंने अपने पिता को खो दिया. इसी साल सिद्धार्थ ने अपने पिता के पुण्यतिथि पर एक ट्वीट भी किया था.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.