Wed, Oct 21, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

Sidharth Shukla से लेकर दिलीप कुमार तक, पिछले कुछ दिनों में इन 16 बॉलीवुड सितारों की मौत से दहला भारत

बॉलीवुड के लिए पिछले कुछ महीने बहुत ही निराशाजनक गुजरे हैं|

इस दौरान दर्शक अब तक अपने कई पसंदीदा एक्टर्स को खो चुके हैं। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको बीते 7 महीनों में फिल्म इंडस्ट्री के उन 16 सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अचानक इस दुनिया को छोड़कर चले गए। आइये जानते हैं इनके बारे में-

1- सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla)
टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) का गुरुवार की देर रात दिल का दौरा पड़ने की वजह से नि’धन हो गया। बीते शुक्रवार के दिन अभिनेता का मुंबई के ओशिवारा श्म’शान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। बिग बॉस विजेता सिद्धार्थ शुक्ला की ‘मौत के बाद से पूरी टीवी इंडस्ट्री सदमें में है।

2- दिलीप कुमार (Dilip Kumar)
बॉलीवुड इंडस्ट्री के ट्रेजडी किंग’ के नाम से मशहूर लोकप्रिय अभिनेता दिलीप कुमार का नि’धन 7 जुलाई को हुआ। दिलीप कुमार उम्र से संबंधित बिमारियों से काफी समय से जूझ रहे थे। बॉलीवुड अभिनेता को कई बार मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

3- अरविंद राठौड़ (Arvind Rathod)
गुजरात फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर अरविंद राठौड़ ने 1 जुलाई को अंतिम सांस ली। गुजराती फिल्मों के साथ-साथ अरविंद राठौड़ ‘अग्निपथ’ और ‘खुदा गवाह’ जैसी बॉलीवुड फिल्मों का भी हिस्सा रहे थे।

Mandira Bedi's husband, filmmaker Raj Kaushal, dies | दुखद: नहीं रहे मंदिरा  बेदी के पति राज कौशल, 49 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन -4- राज कौशल (Raj Kaushal)
बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का 30 जून को हार्ट अटैक की वजह से नि’धन हो गया। राज कौशल ने ‘प्यार में कभी कभी’, ‘शादी का लड्डू’ और ‘एंथनी कौन है’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया था।

5- सहर अली लतीफ (Seher Aly Latif)
मशहूर कास्टिंग डायरेक्टर सहर अली लतीफ का 7 जून को कार्डियक अरेस्ट की वजह से नि’धन हो गया।

6- तरला जोशी (Tarla Joshi)
टीवी सीरियल ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ में बीजी का किरदार निभाने वालीं तरला जोशी 6 जून के दिन इस दुनिया को अलविदा कह गईं। उनका नि’धन हार्ट अटैक की वजह से हुआ था।

7- अरविंद जोशी (Arvind Joshi)
बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी के पिता अरविंद जोशी 29 जनवरी को 84 साल की उम्र में इस दुनिया को छोड़कर गए। अरविंद न्यूरोलॉजिकल समस्याओं और सीने में इन्फेक्शन से जूझ रहे थे। उन्होंने ‘शोले’, ‘लव मैरिज’ और ‘नाम’ जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में अभिनय किया था।

8- नरेंद्र चंचल (Narendra Chanchal)
भगवान के भजन गाने के लिए मशहूर गायक नरेंद्र चंचल ने भी इस साल 22 जनवरी को 80 साल की उम्र में सभी को अलविदा कह गया। बताया जाता है कि वो लगभग दो महीनों से अस्पताल में भर्ती थे।

9- ओलानोकियोटन गॉलाबो ल्यूकस (फुकरे) (Olanokiotan Gbolabo Lucas)
बॉलीवुड की कॉमेडी फिल्म ‘फुकरे’ फेम अभिनेता ओलानोकियोटन गॉलाबो ल्यूकस का 16 जनवरी 2021 को नि’धन हुआ था। इस फिल्म में ओलानोकियोटन गॉलाबो ल्यूकस ने ऋचा चड्ढा (भोली पंजाबन) के लिए काम करने वाले आदमी का किरदार निभाया था।

10- राजीव कपूर (Rajiv Kapoor)
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर के बाद उनके छोटे भाई एक्टर और फिल्म निर्माता राजीव कपूर का 9 फरवरी 2021 को नि’धन हो गया। राजीव कपूर को फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ के लिए जाना जाता था।

11- रिंकू सिंह निकुंभ (Ryinku Singh Nikumbh)
रिंकू सिंह निकुंभ ने बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ में काम किया था। रिंकू की मौ’त 4 जून को कोरोना संक्रमण की वजह से ही थी।

12- सईद साबरी (Saeed Sabri)
मशहूर गायक सईद साबरी का हार्ट अटैक के कारण 85 की उम्र में 7 जून को इं’त’काल हो गया। सईद साबरी ‘एक मुलाकात जरूरी है सनम’ और ‘देर ना हो जाए कहीं देर ना हो जाए’ जैसे गानों के लिए जाने जाते थे।

13- संदीप नाहर (Sandeep Nahar)
सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ में उनके दोस्त का किरदार निभाने वाले संदीप नाहर ने 15 फरवरी के दिन खु’द’कु’शी कर ली। अभिनेता ने अपने मौ’त के लिए अपनी पत्नी को जिम्मेदार ठहराया था।

14- शशिकला (Shashikala)
बॉलीवुड इंडस्ट्री की लोकप्रिय अदाकाराओं में से एक शशिकला भी 4 अप्रैल के दिन इस दुनिया से रुखसत हो गईं। एक्ट्रेस ने अपने करियर में 100 से ज्यादा फिल्में की थी। शशिकला को 2007 में पद्म श्री और 2009 में लाइफटाइम एचीवमेंट अवॉर्ड भी मिला था।

15- सतीश कौल (Satish Kaul)

कलाकार सतीश कौल ने टीवी शो ‘महाभारत’ में भगवान इंद्र की भूमिका निभाई थी। सतीश कौल का 10 अप्रैल को देहांत हो गया था। को’रोना वा’यरस से संक्रमित होने के बाद सतीश कौल जिंदगी से अपनी जंग हार गए थे। अपने आखिरी समय में अभिनेता पाई-पाई के मोहताज हो गए थे।
16- तारिक शाह (Tariq Shah)
अभिनेता-निर्देशक तारिक शाह का नि’धन इसी साल 3 अप्रैल को हुआ था। अभिनेता टी शाह काफी लंबे समय से किडनी की समस्याओं से जूझ रहे थे।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.