Wed, Oct 21, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

इस साल दिसम्बर में शादी करेंगे कैटरीना कैफ-विक्की कौशल ? इस जगह ले सकते हैं सात फेरे

बॉलीवुड इंडस्ट्री में हीरो-हीरोइनों के बीच प्यार-मोहब्बत की बातें अक्सर सुर्खियों में रहती है।

अमूनन किसी न किसी के अफेयर के किस्से बी-टाउन के गलियारों में गूंजते ही रहते है। इन दिनों कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के अफेयर को लेकर काफी चर्चा हो रही है। विक्की कई बार कैटरीना के अपार्टमेंट के नीचे नजर आ चुके हैं। वहीं, कुछ दिन पहले खबर आई थी कि कैटरीना और विक्की ने गुपचुप सगााई कर ली है। अब खबर आ रही हैं कि दोनों इस साल के अंत में यानी दिसंबर में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। लाइफस्टाइल एशिया में छपी एक खबर में दोनों की शादी को लेकर दावा किया गया है। हालांकि, न तो विक्की और न कैटरीना की तरफ से शादी को लेकर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया गया है। नीचे पढ़े आखिर कहां करने वाले कैटरीना कैफ और विक्का कौशल शादी…

आपको बता दें कि जब कैटरीना-विक्की की सगाई की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी तो फैंस उन्‍हें बधाई देने लगे थे।  हालांकि, विक्की के पिता श्याम कौशल ने इन खबरों को झूठ बताते हुए कहा कि उनके बेटे की सगाई नहीं हुई है। जब इसकी पुष्टि नहीं हुई तो फैंस ने भी इस खबर को अफवाह मान लिया था।

अब खबर आ रही है कि कैटरीना और विक्‍की जल्‍द ही शादी करने वाले हैं। कैटरीना कैफ इन दिनों देश से बाहर हैं। वे सलमान खान के साथ रूस में टाइगर 3 की शूटिंग कर रही है। लाइफस्टाइल एशिया की एक रिपोर्ट की मानें तो दोनों की शादी को लेकर दावा किया गया है।

रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों राजस्थान के उदयपुर में शादी करने वाले हैं और इसके लिए तैयारियां भी शुरू होने का दावा भी किया जा रहा है। खबरों के हिसाब से इस शादी में दोनों के परिवारवाले शामिल होंगे।

बॉलीवुड लाइफ ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया था कि दोनों में सगाई की खबरों को लेकर काफी बहस हुई थी। रिपोर्ट का दावा किया गया था कि दोनों ही सगाई की खबर से नाराज थे। वैसे, आपको बता दें कि विक्की और कैटरीना दोनों के पास कई फ‍िल्‍में हैं और दोनों चाहते हैं कि उनके काम के बारे में मीडिया में चर्चा हो न कि उनकी रिलेशनशिप को लेकर।

कुछ दिन पहले ही दोनों सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा अडवाणी की फिल्म शेरशाह की स्क्रीनिंग में भी पहुंचे थे। लेकिन जब फिल्म देखकर दोनों बाहर निकले तो कैमरामैन को कैटरीना ने विक्की से दूरी बना ली थी। हालांकि, विक्की, कैटरीना को देखने के लिए रूके भी थे, लेकिन वे मुंह छुपाकर खड़ी हो गई थी।

बता दें कि जुलाई में कैटरीना कैफ ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था। इस दौरान सलमान खान के स्टाइलिस्ट और फेमस कॉस्ट्यूम डिजाइनर ऐश्ले रिबेलो ने सोशल मीडिया पर कैटरीना की एक फोटो शेयर की। इस फोटो को देखने के बाद फैंस इस बात का अंदाजा लगा रहे हैं कि कैटरीना और विक्की जल्द शादी कर सकते हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो कैटरीना कैफ रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी में अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा वे ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ फिल्म फोन भूत में दिखेंगी। कैट, सलमान के साथ टाइगर 3 में भी काम कर रही है।  वहीं, विक्की कौशल भी कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं।
साभार
NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.