Wed, Oct 21, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

करीना कपूर ने सरेआम खोल डाले बेडरूम के राज, बोलीं- बिस्तर पर मुझे यह 3 चीज़ें चाहिए ही चाहिए…

बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसी बहुत सी जोड़ियां हैं, जो अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं।

उन्ही जोड़ियों में से एक सैफ अली खान और करीना कपूर खान की जोड़ी है, जो बॉलीवुड की मशहूर जोड़ियों में से एक मानी जाती है। करीना और सैफ अली खान दोनों ही फिल्म इंडस्ट्री के हॉट कपल माने जाते हैं। आपको बता दें कि अभिनेत्री करीना कपूर इसी साल फरवरी में दूसरी बार मां बनी थीं। उन्होंने दूसरे बेटे को जन्म दिया था। उन्होंने अपने छोटे का बेटे का नाम जेह रखा है।


करीना कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री की बिंदास अभिनेत्री मानी जाती हैं। उनका जो भी मन करता है वह बेझिझक कह देती हैं। इसी बीच करीना कपूर खान ने एक शूट के दौरान दिए इंटरव्यू में बेडरूम सीक्रेट्स के बारे में खुलकर बातचीत की थी। करीना कपूर ने यह खुलासा किया था कि वह सोने जाते वक्त 3 खास चीजें बेड पर ले जाती हैं।

आपको बता दें कि सैफ अली खान और करीना कपूर अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में छाए रहते हैं। सैफ अली खान और करीना कपूर की फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है, जिसके बारे में हमें बताने की जरूरत नहीं है। अक्सर देखा गया है कि फैंस दोनों के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानने के बड़े उत्सुक रहते हैं। इन दोनों की शादी के करीब 8 साल हो चुके हैं परंतु दोनों के बीच केमिस्ट्री आज भी एकदम तरोताजा नजर आती है।

करीना कपूर ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान यह बताया था कि “सोने के लिए जाने से पहले मैं बिस्तर पर तीन चीजें लेकर जाती हूं। मुझे बेड पर तीन चीजें चाहिए वाइन की एक बोतल, पजामा और पति सैफ अली खान।” इतना ही नहीं बल्कि करीना कपूर ने आगे यह बताया था कि “मुझे लगता है कि इससे बेहतर जवाब और कोई हो ही नहीं सकता है। इसके लिए मुझे प्राइस मिलना चाहिए।” जब करीना कपूर अपने बेडरूम के सीक्रेट्स सरेआम साझा कर रही थीं तो वह एकदम बिंदास होकर इसका जवाब देती हुई नजर आ रही थीं।

करीना कपूर ने इससे पहले एक अन्य इंटरव्यू के दौरान यह कहा था कि “जब वह सैफ से मिलीं तो मन में टोटल फिल्मी फील हो रहा था, बिल्कुल मैं हूं ना कि सुष्मिता सेन की तरह। जैसे जब वह आती हैं बैकग्राउंड में रोमांटिक गाना प्ले होता है और उनकी साड़ी का पल्लू उड़ता है बिल्कुल वैसे ही।”

आपको बता दें कि सैफ अली खान और करीना कपूर ने साल 2012 में शादी रचाई थी। अब यह दोनों दो बेटों के माता-पिता बन चुके हैं। फिल्म “टशन” के सेट पर इन दोनों की पहली मुलाकात हुई थी। दोनों ही इस फिल्म में एक-दूसरे के अपॉजिट नजर आए थे। भले ही यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई परंतु असल जिंदगी में सैफ अली खान और करीना कपूर की जोड़ी हिट हो गई। एक-दूसरे को सालों डेट करने के बाद सैफ और करीना साल 2012 में विवाह के बंधन में बंध गए।

बता दें कि सैफ अली खान की पहली शादी अमृता सिंह से हुई थी जो उनसे 12 साल बड़ी थीं और उनके दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान हैं लेकिन बाद में अमृता सिंह को तलाक देने के बाद सैफ अली खान ने अपने से 10 साल छोटी करीना कपूर शादी कर ली। करीना कपूर ने एक बार पति-पत्नी के बीच झगड़े को लेकर यह कहा था कि सैफ के साथ उनका जब भी झगड़ा होता है तो वही सॉरी बोलते हैं। क्योंकि उन्हें लगता है कि पुरुष ही गलतियां करते हैं इसीलिए उन्हें हमेशा सॉरी बोलना चाहिए।

अगर अभिनेत्री करीना कपूर के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो वह फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में आमिर खान मुख्य किरदार में नजर आएंगे। वहीं दूसरी तरफ सैफ अली खान की आने वाली फिल्म भूत पुलिस, बंटी और बबली 2 आदि पुरुष है। उनकी वेब सीरीज तांडव कुछ महीने पहले ही रिलीज हुई थी, जो लोगों को काफी पसंद आई।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.