Wed, Oct 21, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

ये थे सिद्धार्थ के लिए शहनाज के आखिरी शब्द, जिसने भी सुना फूट-फूटकर रोया….

अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज करने वाले एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) अब कभी वापस नहीं आएंगे, इस बात को मानने में उनके फैंस और चाहने वालों को ज्यादा समय लगेगा.

सिद्धार्थ के जाने के बाद हर किसी को उनकी दोस्त शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) की चिंता सता रही है. दोनों की बॉन्डिंग उनके फैंस को बेहद पसंद थी. सिद्धार्थ शहनाज (Sidharth Shehnaaz) के काफी करीब थे और एक्ट्रेस हमेशा ही दिवंगत अभिनेता को अपना परिवार बताती थीं. हाल ही में सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम यात्रा में पहुंची एक्ट्रेस संभावना सेठ (Sambhavna Seth) ने शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) को लेकर बड़ा खुलासा किया है.


संभावना सेठ (Sambhavna Seth)
 ने पिंकविला के साथ बात करते हुए शहनाज गिल का हाल बयान किया है. संभावना ने बताया कि जब सिद्धार्थ शुक्ला को अग्नि दी गई तो शहनाज बुरी तरह टूट गईं और अंतिम संस्कार की रस्में निभाते हुए “सिद्धार्थ मेरा बच्चा” कहती रहीं. उन्होंने बताया, ‘इससे पहले कि शरीर को अंतिम संस्कार की चिता पर जलाया जाए, अंतिम दर्शन के लिए सिद्धार्थ के पार्थिव देह को कुछ समय के लिए रखा गया था. इस दौरान शहनाज लगातार सिद्धार्थ के पैरों पर बैठी रहीं. उसके बाद, उन्होंने सभी रस्मों में भी हिस्सा लिया.’

बताते चलें कि, बिग बॉस की पूर्व प्रतियोगी संभावना सेठ (Sambhavna Seth) भी शुक्रवार को ओशिवारा श्मशान में सिद्धार्थ के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंची थीं. संभावना सेठ (Sambhavna Seth) ने सिद्धार्थ शुक्ला की मां रीता शुक्ला के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा, “आंटी (सिद्धार्थ की मां) भावुक थीं, लेकिन मजबूत बनने की कोशिश कर रही थीं. इससे उबरना उनके लिए आसान नहीं होगा.”

इस बीच, कुछ दिन पहले ही बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) और शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) कथित तौर पर दिसंबर 2021 में शादी करने की प्लानिंग कर रहे थे. दोनों ने इसे लेकर अपने-अपने परिवारों को भी सूचित किया था. जिसके बाद इनकी शादी की तैयारियां भी शुरू हो गई थीं.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.