Wed, Oct 21, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

जानिए कितने करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं आसिम रियाज…

बिग बॉस 13 के पहले रनरअप आसिम रियाज (Asim Riaz) को शो के बाद एक अलग पहचान मिल गई है.

उनकी पॉपुलैरिटी बहुत बढ़ गई है. आसिम की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं. आसिम को सोशल मीडिया पर लाखों लोग फॉलो करते हैं. बिग बॉस में आने के बाद आसिम की जिंदगी में कई बदलाव आ गए हैं. उन्हें ढेर सारा काम भी मिल रहा है.

Net worth : आसिम रियाज हैं करोड़ों की संपत्ति के मालिक, बिग बॉस के बाद बना ली है अलग पहचान
बिग बॉस के बाद से आसिम कई ब्रांड एंडोर्स करने लगे हैं और कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुके हैं. आसिम और हिमांशी खुराना की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है. आज आसिम के बर्थडे पर हम आपको उनकी नेट वर्थ के बारे में बताते हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक आसिम की नेट वर्थ करीबन 10 करोड़ रुपये है. उनकी नेट वर्थ में ब्रांड एंडोर्स करने से काफी इजाफा हुआ है. बिग बॉस 13 का हिस्सा बनने से पहले आसिम ने कई मॉडलिंग असाइनमेंट किए हैं.

Bigg Boss के बाद अब Asim Riaz इस रियलिटी शो में आएंगे नज़र ! – Net Dakiya  News
वरुण धवन के साथ कर चुके हैं काम
आसिम फिल्म मैं तेरा हीरो में वरुण धवन के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने वरुण के साथ एक फाइटिंग सीन फिल्माया था. आसिम के बिग बॉस में जाने के बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था क्योंकि वीडियो में उन्हें पहचानना फैंस के लिए काफी मुश्किल था.

बिग बॉस 13 के बाद आसिम का जैकलीन फर्नांडिस के साथ म्यूजिक मेरे अंगने में रिलीज हुआ था. इस गाने को करोड़ों व्यूज मिल चुके हैं. इसके बाद वह हिमांशी खुराना के साथ भी कई म्यूजिक वीडियो में नजर आए हैं.

हिमांशी खुराना के साथ हैं रिलेशनशिप में
आसिम और हिमांशी बिग बॉस 13 में साथ में नजर आए थे. शो में ही आसिम ने हिमांशी के लिए अपनी फीलिंग्स का इजहार किया था. दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता है. हिमांशी और आसिम की जोड़ी को फैंस बहुत पसंद करते हैं. दोनों सोशल मीडिया पर साथ में तस्वीरें भी शेयर करते रहते हैं.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.