Wed, Oct 21, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

जानिए कितनी जायदाद के मालिक थे सिद्धार्थ शुक्ला, अपनी गर्लफ्रेंड शहनाज़ को देने वाले थे 10 करोड़ की…

टीवी की दुनिया के चमकते सितारे सिद्धार्थ शुक्ला ने काफी कम वक्त में काफी ज्यादा शोहरत हासिल कर ली थी.

बिग बॉस सीजन 13 के विजेता रहे सिद्धार्थ शुक्ला ने इतने कम वक्त में कई फिल्मों और तमाम टीवी शोज में काम किया था. उनकी लोकप्रियता काफी तेजी से बढ़ रही थी टीवी इंडस्ट्री के सबसे बड़े सितारे सिद्धार्थ शुक्ला नहीं रहे. ऐक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक से देहांत हो चुका है. हार्ट अटैक की पुष्टि मुंबई के कूपर हॉस्पिटल; ने की है. बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ शुक्ला ने रात को सोने से पहले दवाई खाई थी. लेकिन दवाई कौन सी ली थी, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है. कहा जा रहा है कि रात को सोने के बाद सिद्धार्थ फिर सुबह उठ नहीं पाए. लेकिन क्या आप जानते हैं कि 40 की उम्र में सिद्धार्थ शुक्ला की नेट वर्थ कितनी थी?

सिद्धार्थ  के जाने के बाद अब उनकी प्रॉपर्टी के मालिक सिर्फ उनकी माँ और बहने हैं. जिस शुक्ला परिवार का चिराग आज नहीं रहा, वह जाने से पहले अपने पीछे करोड़ों की जायदाद छोड़ कर गए है .साल 2008 में टीवी शो ‘बाबुल का आँगन छूटे ना’ से करियर की शुरुआत करने वाले सिद्धार्थ शुक्ला ने बहुत कम उम्र में खूब शोहरत और इज़्ज़त कमाई. महज 40 की उम्र में टीवी के इस दिग्गज एक्टर के पास करोड़ों रुपये की संपत्ति थी. मीडिया रिपोर्ट के मताबिक सिद्धार्थ शुक्ला के पास करीब 10 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति थी. सिद्धार्थ शुक्ला इस वक्त महीने में 10 लाख रुपये से ज़्यादा कमा रहे थे.

अपनी शानदार डायलॉग डिलीवरी के लिए डायरेक्टर के पसंदीदा एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला अपनी कॉमिक टाइमिंग और नेचुरल एक्टिंग के लिए भी जाने जाते थे. सिद्धार्थ ने जिन लोगों के साथ काम किया उनका कहना था कि वे दोस्त बनाने में बहुत माहिर थे. 12 दिसंबर 1980 को पैदा हुए सिद्धार्थ शुक्ला करीब 6 फुट हाइट के थे. मुंबई में पैदा हुए सिद्धार्थ शुक्ला पेशे से सिविल इंजीनियर थे. वह मूल रूप से इलाहाबाद के रहने वाले थे. सिद्धार्थ ने इंटीरियर डिजाइनिंग का भी कोर्स किया था.

मुंबई में सिद्धार्थ शुक्ला बिल्कुल राजसी ठाठ बाट के साथ रहते थे. हाल में ही सिद्धार्थ ने मुंबई के पॉश इलाके में एक घर खरीदा था. सिद्धार्थ शुक्ला के पास हार्ले डेविडसन फैट बाइक और बीएमडब्ल्यू X5 जैसी कार थी. स्कूल के दौर में सिद्धार्थ को टेनिस और फुटबॉल खेलना काफी पसंद था. सिद्धार्थ शुक्ला को बॉलीवुड का राइजिंग स्टार माना जाता था. वह सबसे ज्यादा पैसे लेने वाले एक्टर्स में शामिल हो रहे थे.

सिद्धार्थ शुक्ला की कमाई का मुख्य जरिया एक्टिंग और ब्रैंड एंडोर्समेंट था. वह किसी ब्रांड के एंडोर्समेंट के लिए अच्छी खासी रकम लेते थे. कमाई करने के साथ सिद्धार्थ शुक्ला चैरिटी और सोशल वर्क के मामले में भी हमेशा आगे रहते थे. सिद्धार्थ शुक्ला हर साल फिल्म और सीरियल से करीब एक करोड़ रुपये कमाते थे जबकि उन्हें ब्रांड एंडोर्समेंट से एक से दो करोड रुपये सालाना की कमाई होती थी. सिद्धार्थ देश के लोकप्रिय एक्टर्स में से एक बन गए थे. सिद्धार्थ ने व्यक्तिगत रूप में काफी निवेश किया था और वह रियल स्टेट में भी निवेश करते थे.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.