Wed, Oct 21, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

सलमान खान की तौलिया ‘खतरनाक’ दाम में बिक गई, असल फैन तो भाईजान के ही हैं….

सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की देश और दुनिया में किस कदर फैन फॉलोइंग है, इसका अंदाजा उनकी फिल्‍मों की कमाई से ही लगाया जा सकता है।

जब भी उनकी कोई फिल्‍म रिलीज होती है, वह करोड़ों में कमाई करती है लेकिन क्‍या आपको मालूम है कि उनकी इस्‍तेमाल की गई चीजें भी लाखों-करोड़ों में बिक जाती हैं।

Salman Khan
दरअसल, इसकी एक बानगी तब देखने को मिली जब सलमान की फिल्म से जुड़ी एक चीज का ऑक्शन किया गया। फैंस ने सलमान द्वारा prop की तरह यूज की गई तौलिया को हाथों-हाथ लिया। यह तौलिया सलमान ने फिल्‍म ‘मुझसे शादी करोगी’ के गाने ‘जीने के हैं चार दिन’ में यूज की थी।

सलमान का हुक स्‍टेप आज भी पॉप्‍युलर
इस गाने में सलमान का टॉवल के साथ एक हुक स्‍टेप था जो आज भी बहुत पॉप्‍युलर है। इसे लोग ‘टॉवल डांस’ कहते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब कुछ साल बाद गाने में यूज टॉवल की नीलामी हुई तो ऐक्‍टर के एक फैन ने चैरिटेबल ऑक्शन में इसे 1.42 लाख रुपये में खरीदा।

Salman Khan Hook Step
‘टाइगर 3’ में नजर आएंगे सलमान
प्रफेशनल फ्रंट की बात करें तो सलमान अभी कटरीना कैफ के साथ तुर्की में ‘टाइगर 3’ की शूटिंग कर रहे हैं। डायरेक्‍टर मनीष शर्मा की इस फिल्‍म में इमरान हाशमी विलन के रोल में नजर आएंगे। फैंस इस फिल्‍म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.