Thu, Oct 22, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

अक्षय कुमार पर टूटा दुखों का पहाड़, मां अरुणा भाटिया का निधन, ट्वीट कर कही ये बात….

अक्षय कुमार की मां का निधन हो गया है. एक्टर ने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है. बता दें कि उनकी मां कुछ दिनों से काफी बीमार थीं और एक्टर हाल ही में उन्हें देखने के लिए भारत वापस आए थे.

अक्षय ने पोस्ट कर लिखा, वह मेरी जिंदगी में सबसे महत्वपूर्ण थीं. वह मेरा सहारा थीं और आज मेरी मां श्रीमति अरुणा भाटिया इस दुनिया को छोड़कर चली गई हैं और अब वह पापा के साथ आ गई हैं. हमें आप सभी की प्रार्थनाओं की जरूरत हैं क्योंकि अभी हमारा परिवार इस मुश्किल समय से जूझ रहा है.

यहां पढ़ें अक्षय कुमार का पोस्ट see akshay kumar post here

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

अक्षय की इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी एक्टर की मां को श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

फिल्म की शूटिंग छोड़कर मुंबई आए थे अक्षय कुमार

अक्षय कुमार की मां की तबीयत काफी समय से ठीक नहीं चल रही थी. शुक्रवार की शाम को अरुणा भाटिया को मुंबई के हीरानंदानी अस्पताल में एडमिट कराया गया था. वे आईसीयू में भर्ती थीं. उनकी हालत काफी नाजुक थीं. मां की तबीयत खराब होने की जानकारी मिलने के बाद अक्षय कुमार लंदन से तुरंत मुंबई लौटे थे. एक्टर लंदन मे अपनी फिल्म सिंडरेला की शूटिंग कर रहे थे.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.