Thu, Oct 22, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

शमिता शेट्टी ने खोला गहरा राज,पहले बॉयफ्रेंड की कार एक्सीडेंट में हुई थी दर्दनाक मौ’त…

Bigg Boss OTT Updates: बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT)में राकेश बापट (Raqesh Bapat) और शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है.

पहले जहां दोनों अपनी बेहतरीन बॉन्डिंग के चलते सुर्खियों में थे वहीं अब इनके लड़ाई-झगड़े बढ़ते देख फैन्स की रातों की नींद उड़ गई है. राकेश के साथ अपनी बिगड़ती बॉन्डिंग के बीच शमिता इमोशनल हो गई हैं. हाल ही में वह शो में नेहा भसीन के सामने जमकर आंसू बहाती नजर आईं.

Bigg Boss OTT: Shamita Shetty gets emotional as she reveals about her first boyfriend
दरअसल, नेहा से बातचीत के दौरान शमिता तब इमोशनल हो गईं जब उन्होंने अपने पिछले रिलेशनशिप का जिक्र किया. शमिता ने बताया कि उनके पहले बॉयफ्रेंड की कार एक्सीडेंट में मौत हो गई थी. इसके बाद शमिता रो पड़ीं और उन्होंने कहा, इतने लंबे समय तक, मेरी ज़िंदगी में मैंने किसी को नहीं आने दिया. मुझे खुद को दोबारा जोड़ने में इतना वक्त लगा.इस हादसे क बाद मैं रिलेशनशिप को लेकर लाइफ में बहुत सेंसिटिव हो गई. इसके पहले शमिता ने नेहा से राकेश के बारे में बात करते हुए कहा था कि वह राकेश को पसंद करती हैं. शमिता ने कहा था, ये स्वाभाविक है कि हम एक-दूसरे को पसंद करते हैं. लेकिन कई बार मुझे राकेश बहुत कन्फ्यूज नज़र आते हैं जिससे मैं बहुत डिस्टर्ब हो जाती हूं क्योंकि मैं कन्फ्यूज नहीं हूं. मैं जो डिसीजन ले लेती हूं, उसपर कायम रहती हूं.

Bigg Boss OTT: पहले बॉयफ्रेंड को याद कर रो पड़ीं Shamita Shetty, कार एक्सीडेंट में हुई थी दर्दनाक मौत
आपको बता दें कि शमिता 42 साल की हैं लेकिन अभी तक उनकी शादी नहीं हुई है. वहीं 43 साल के राकेश बापट तलाकशुदा हैं. उनकी पहली शादी एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा से हुई थी जो कि टूट चुकी है. 42 साल की उम्र में शादीशुदा ना होने पर शमिता ने एक बार इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें अब तक अपने सपनों का राजकुमार और मिस्टर राइट नहीं मिला है. उसके मिलते ही वह शादी कर लेंगी. आपको बता दें कि शमिता ने फिल्म मोहब्बतें से बॉलीवुड में डेब्यू किया था लेकिन इसके बाद उनका फ़िल्मी करियर उस मुकाम पर नहीं पहुंच सका जिसकी उम्मीद की थी.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.