Thu, Oct 22, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

Saif Ali Khan ने सरेआम खोला डाला करीना का बेडरूम सीक्रेट, एक्ट्रेस बोलीं- आज जाकर सैफ को मार डालूंगी…

‘द कपिल शर्मा शो’ में एक से बढ़कर एक सेलेब्रिटी आते हैं और अपने फैंस के हर सवाल का जवाब देते हैं।

ऐसे ही एक बार सैफ अली खान कपिल शर्मा के शो पर आए थे। उस वक्त एक फैन ने उनसे करीना को लेकर एक सवाल कर लिया था, जिसका सैफ ने अपने अंदाज में जवाब दिया था।

Kareena Kapoor Khan, Saif Ali Khan, सैफ करीना, Saif Revealed Privet Talk, Bebo Reacted on Saif,
एक अन्य एपिसोड में जब करीना कपूर खान कपिल के शो पर आई थीं, तब कपिल ने करीना को सैफ के उस जवाब के बारे में बताया था जो करीना के बारे में था। कपिल शर्मा ने अपने शो पर करीना के सामने कहा था- ‘कुछ दिन पहले सैफ आए थे यहां तो उनसे किसी ने पूछा था कि करीना से आपका रिश्ता कैसा है? वो फ्रेंडली हैं या नहीं? इस पर उन्होंने बड़े अच्छे से रिस्पॉन्ड किया था। उन्होंने ये भी कहा कि करीना मुझे बहुत एंटरटेन करती हैं।’ ये सुनते ही करीना हंसने लगीं।

कपिल ने आगे कहा था कि सैफ ने आगे कहा कि- ‘करीना का एक गाना मुझे बहुत पसंद है जो फिल्म डॉन में है। करीना गाउन पहन कर डांस करती हैं वो, ये मेरा दिल..। कभी-कभी दिल करता है तो वो मेरे लिए भी करती हैं।’

कपिल की इस बात पर करीना ने अपने चेहरे को दोनों हाथों से छिपा लिया था और करीना ने हंसते हुए शर्मीले अंदाज में कहा था बकवास। कपिल ने ऐसे में कहा कि- ‘ऐसा उन्होंने कहा था।’ तभी करीना ने कहा- ‘कुछ भी बोल रहा है वो। अरे ये सब प्राइवेट बाते हैं। पता नहीं कैसे कह सकता है वो ये सब।’

After Twinkle Khanna, it's Kareena Kapoor Khan, who is happily flaunting  the onion earrings from The Kapil Sharma Show. | शो में कपिल शर्मा ने दिए  प्याज के ईयररिंग्स तो नहीं रुकी
इस पर कपिल कहते हैं- ‘डांस में क्या है, डांस में क्या प्राइवेट हुआ?’ करीना कहती हैं- ‘अरे मैं पर्सनली उनके लिए एक आइटम नंबर कर रही हूं। तो ये सब हमारी प्राइवेट बाते हैं। आज जाकर मैं सैफ को मार डालूंगी।’

मजाकिया अंदाज में कपिल ने आगे कहा था- ‘कितने लकी हैं सैफ, देखो हम लोग 400-500 रुपए देकर फिल्म देखने जाते हैं, करीना को देखते हैं। वो घर में बैठ कर ही करीना को देख रहे हैं।’ कपिल की इस बात पर करीना जोर-जोर से हंसती हैं और ताली बजाती हैं।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.