Thu, Oct 22, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

छोटे कपड़ों की वजह से कई बार सलमान के हाथों थप्पड़ खा चुकी हैं कैटरीना कैफ !

कैटरीना कैफ सलमान खान की अच्छी दोस्त मानी जाती हैं. सलमान खान की जिंदगी में कैटरीना कैफ की एक अलग जगह है.

भले ही सलमान का नाम यूलिया वंतूर के साथ जुड़ता रहता हो. लेकिन जब भी कैटरीना सलमान के सामने होती हैं तो उनकी आंखों में अलग ही चमक होती है. हालांकि कई बार कैटरीना कैफ को शॉर्ट ड्रेसेस की वजह से सलमान खान के गुस्से का शिकार होना पड़ा है. सलमान ने कई बार पब्लिक प्लेस में कैटरीना को थप्पड़ भी जड़ा है.This image has an empty alt attribute; its file name is salman-khan-katrina-kaif-1024x602.jpg

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म एक था टाइगर के सेट पर माशाल्लाह गाने की शूटिंग हो रही थी और कैटरीना ने ऐसी ड्रेस पहनी थी, जो बेहद टाइट थी और कैटरीना की बॉडी का ज्यादातर हिस्सा दिख रहा था. इस वजह से सलमान खान काफी भड़क गए और उन्होंने कैटरीना को टोका, जिस पर कैटरीना ने कहा कि यह डायरेक्टर की पसंद है.This image has an empty alt attribute; its file name is katrina-kaif-1-1024x700.jpg

यह सुनते ही सलमान खान पास रखी छड़ी उठाकर उनके पीछे दौड़ पड़े थे. 2018 में भी ऐसी ही घटना हुई थी, जब कैटरीना कैफ, सलमान खान और उनके पिता सलीम खान बीना काक की किताब ‘साइलेंट सेंटिनल्स ऑफ़ रणथंभौर’ के लॉन्च इवेंट में पहुंचे थे. इस दौरान कैटरीना ने ब्लैक कलर की फिश कट स्कर्ट पहनी थी. उनकी ड्रेस बहुत ज्यादा शॉर्ट थी जिस वजह से सलीम खान बार-बार उन्हें ड्रेस सही करने को कह रहे थे.This image has an empty alt attribute; its file name is salman-katrina-1024x742.jpg

सलमान भी इस वजह से काफी गुस्सा हो गए थे. हालांकि उन्होंने मीडिया के सामने कैटरीना से कुछ नहीं कहा. रिपोर्ट की माने तो एक बार कैटरीना सलमान के साथ एक रेस्त्रां में गईं थीं. लेकिन सलमान किसी बात पर इतना भड़क गए कि उन्होंने कैटरीना को सरेआम थप्पड़ मार दिया था. ऐसा कहा जाता है कि इस घटना के बाद ही कैटरीना कैफ ने सलमान से अपने रिश्ते को खत्म कर लिया.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.