Thu, Oct 22, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

पाकिस्तान की ऐतिहासिक मस्जिद में डांस करने वाली सबा कमर पर फूटा लोगों का गुस्सा, गिरफ्तारी…

पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा कमर के खिलाफ पाकिस्तान कोर्ट ने अरेस्ट वारंट जारी किया है.

लाहौर की एक ऐतिहासिक मस्जिद में डांस वीडियो शूट करने के आरोप में ये वारंट जारी किया गया है. सबा कमर और सिंगर बिलाल सईद कोर्ट की कई सुनवाई में उपस्थित नहीं हुए, इसलिए लाहौर की मजिस्ट्रियल कोर्ट ने जमानती वारंट जारी किया. अब कोर्ट ने सुनवाई 6 अक्टूबर तक के लिए स्थगित कर दी है.

क्या है मामला?
लाहौर पुलिस ने पिछले साल सबा कमर और बिलाल सईद के खिलाफ पाकिस्तान दंड संहिता की धारा 295 के तहत केस दर्ज किया गया था. सबा और बिलाल पर डांस वीडियो शूट कर लाहौर की मस्जिद वज़ीर खान की कथित तौर अपवित्रता करने का आरोप है. एफआईआर के अनुसार दोनों कलाकारों ने मस्जिद में एक डांस वीडियो शूट किया था, जिसे लेकर काफी विवाद हुआ था. पंजाब सरकार ने मस्जिद की पवित्रता के उल्लंघन के मामले में दो सीनियर ऑफिसर्स को भी बर्खास्त कर दिया था.

विवाद बढ़ने पर सबा ने दी सफाई
विवाद बढ़ने के बाद सबा कमर और बिलाल सईद ने इसके लिए माफी भी मांगी थी. सबा ने सफाई देते हुए कहा था- ‘ये एक मैरिज सीन वाला म्यूजिक वीडियो था. इसे शूट करते वक्त किसी भी तरह का प्लेबैक म्यूजिक का इस्तेमाल नहीं किया गया. और न ही इसे म्यूजिक ट्रैक में एडिट किया गया.’

बता दें कि सबा ने बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है. वो इरफान खान के साथ फिल्म हिंदी मीडियम में नजर आई थीं, जिसे काफी सराहना मिली थी. फिल्म को बहुत पसंद किया गया था.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.