Thu, Oct 22, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

बुरी तरह ट्रोल हुई ब्रा फ्लॉन्ट करने वाली उर्फी, लोग बोले- हिजाब पहनों, एक्ट्रेस बोलीं- ‘मैं मुस्लिम हूं इसलिए किया जा रहा ट्रोल?

बिग बॉस ओटीटी से पहले हफ्ते में ही बाहर होने वाली उर्फी जावेद इन दिनों एक इंटरनेट सेंसेशन बनी हुई हैं.

उर्फी के बोल्ड लुक्स के चर्चे हर जगह छाए हुए हैं. बीते कुछ दिन पहले उर्फी को एयरपोर्ट पर ब्रा फ्लॉन्ट करते हुए देखा गया था, जिसके बाद लोगों ने उनकी जमकर क्लास लगाई थी.

एक ओर जहां कई लोगों को उर्फी के ग्लैमर्स लुक्स पसंद आ रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग अभी भी उर्फी को एयरपोर्ट पर ब्रा फ्लॉन्ट करने पर लगातार ट्रोल कर रहे हैं.
उर्फी जावेदउर्फी को ट्रोल करने वाले लोग सोशल मीडिया पर उनको हिजाब और नाकाब देने की बात कर रहे हैं, जिसके बाद उर्फी अपनी ट्रोलिंग को अपने धर्म से जोड़ती हुई नजर आ रही हैं.
उर्फी जावेद इंस्टाग्राम स्टोरी

दरअसल, उर्फी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर ट्रोलर्स द्वारा बनाया गया एक पोस्टर शेयर किया है. इसमें आप देख सकते हैं कि बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और एक शख्स अपने हाथ में उर्फी का ब्रा फ्लॉन्ट करते हुए एक फोटो पकड़े हुए हैं. फोटो के ऊपर लिखा है- पुअर गर्ल के लिए डोनेट करें, ताकि हिजाब और नकाब खरीद सकें.
उर्फी जावेद

इस पोस्टर को उर्फी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर करते हुए एक सवाल किया है. उर्फी ने लिखा- “मैं मुस्लिम हूं क्या सिर्फ इसलिए मुझे ट्रोल और टारगेट किया जा रहा है?”

क्यों यूजर्स की हिट लिस्ट में आईं उर्फी जावेद?

बता दें कि एयरपोर्ट पर जब लोगों ने उर्फी को ब्रा फ्लॉन्ट करते देखा तो वो दंग रह गए. उर्फी के फोटो और वीडियो तेजी से वायरल हो गए. यूजर्स ने उर्फी को अंडरगारमेंट दिखाने के लिए जमकर ट्रोल किया. कई यूजर्स ने उनसे कहा कि उन्हें शर्म आनी चाहिए ऐसे कपड़े पहनते हुए.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.