Thu, Oct 22, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

सालों बाद ज़रीन खान ने खोले बॉलीवुड के कई काले राज़ ,सलमान को लेकर कही ये बड़ी बात…

बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान ने अपने करियर की शुरुआत सलमान खान के साथ फिल्म ‘वीर’ से की थी.

यूं तो जरीन खान अब फिल्म इंडस्ट्री में एक जाना-माना चेहरा हैं.लेकिन उनके लिए यह सफर बिल्कुल भी आसान नहीं था.कभी एक्ट्रेस का वजन 100 किलो हुआ करता था.जिसके कारण जरीन खान को अपनी डेब्यू फिल्म के बाद बॉलीवुड में काफी क्रिटिसिज्म का सामना भी करना पड़ा था.

मीडिया में छपी खबरों के मुताबिक जरीन खान ने हाल ही में इस बारे में काफी कुछ कहा है. उन्होंने माना कि उनका इंडस्ट्री में कोई नहीं था, ऐसे में जब वो यहां आईं तो केवल 20 -21 साल की भोली लड़की थी जिसे कैमरा कहां है ये भी नहीं पता था. ऐसे में उन्होंने केवल उन लोगों की बातों को माना जो काफी अनुभवी थे. उन्होंने जैसा इंस्ट्रक्शन दिया वो वहीं करती गईं. लेकिन फिल्म रिलीज होने के बाद सब कुछ उल्टा हो गया.

इसके बाद जरीन खान ने अपने डाइट प्लान पर ध्यान देना शुरू कर दिया.अपने ट्रांसफोर्मेशन के लिए एक्ट्रेस ने खूब मेहनत की। एक इंस्टाग्राम पोस्ट में जरीन खान ने इस बात का खुलासा किया था कि 9वीं से 12वीं कक्षा तक के दौरान उनका वजन 100 किलो था.जिसको लेकर लोग उन्हें काफी ताने मारा करते थे.दरअसल, जरीन खान शुरूआत में काफी जंकफूड खाया करती थीं.

जरीन खान हमेशा से ही डॉक्टर बनना चाहती थीं.लेकिन एक समय बाद उन्हें लगा कि यह मोटापा किसी भी फिल्ड के लिए अच्छा नहीं है.जिसके बाद उन्होंने अपनी वेट लॉस जर्नी शुरू की.शुरुआत में वर्कआउट, जिम, लिमिटेड डाइट प्लेन के जरिए एक्ट्रेस ने 43 किलो वजन घटाया था.

ठुकरा दिया था 1 करोड़ रुपये के विज्ञापन का ऑफर: जरीन खान ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उन्हें वजन घटाने की दवाइयों वाले एक विज्ञापन के लिए करीब 1 करोड़ रुपये का अमाउंट ऑफर हुआ था.लेकिन इसके लिए उन्होंने साफ मना कर दिया था.क्योंकि, जरीन मोटापे का शिकार हुई महिलाओं के लिए हमेशा से प्रेरणा बनना चाहती थीं.

एक्ट्रेस जरीन खान खुद को फिट रखने के लिए नियमित तौर पर योग,एक्सरसाइज के अलावा स्विमिंग,व्यायाम,जॉगिंग आदि भी करती हैं.चाहे वह कितनी भी व्यस्त क्यों ना हो, लेकिन जॉगिंग के लिए जरूर समय निकाल लेती हैं.इसके अलावा वह पिलेट्स,कार्डियो एक्सरसाइज भी करती हैं.एक्ट्रेस अपने दिन की शुरुआत 1 घंटे पिलेट्स के अभ्यास से करती हैं. वैकल्पिक दिनों में वह वेटलिफ्टिंग भी करती हैं.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.