Thu, Oct 22, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

जानिए कितने करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं Sara Ali Khan, दिमाग हिल जाएगा…

बॉलीवुड की दुनिया में अपनी अदाकारी और अपने चुलबुले अंदाज़ के लिए मशहूर एक्ट्रेस सारा अली खान अब किसी पहचान की मोहताज नहीं रहीं.

बेहद कम वक़्त में फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने वाली सारा (Sara Ali Khan Birthday) ने साल 2018 में फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. सारा बॉलीवुड के छोटे नवाब सैफ अली खान- और अस्सी के दशक की एक्ट्रेस अमृता सिंह की बेटी, और शर्मिला टैगोर की नातिन हैं. पटौदी खानदान से ताल्लुक रखने वाली सारा अली खान का आज जन्मदिन है.

12 अगस्त 1995 को मुंबई में जन्मी सारा ने बॉलीवुड में आते ही धमाल मचा दिया है. सिंबा, लव आज कल जैसी फिल्मों में सारा नज़र आ चुकी हैं. क्या आपको पता है बी टाउन के रईस परिवार से आने वाली सारा (Sara Ali Khan Net Worth) की कुल संपत्ति कितनी है? caknowledge.com की रिपोर्ट के अनुसार सारा 29 करोड़ रुपए की संपत्ति की मालकिन हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक सारा (Sara Ali Khan Monthly Income) हर महीने 50 लाख रुपए से ज़्यादा कमाती हैं और साल भर में उनकी आमदनी 6 करोड़ से ज़्यादा है. साल 2021 में बॉलीवुड इंडस्ट्री की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस की लिस्ट में सारा का नाम भी शामिल है. एक्टिंग के अलावा वो मॉडलिंग, इंडोर्समेंट से भी खूब कमाती हैं. सारा (Sara Ali Khan Fees) एक फिल्म के लिए 3 करोड़ रुपए के आस पास चार्ज करती हैं. वहीं ब्रांड इंडोर्समेंट के लिए 50-60 लाख रुपये वसूलती हैं.

सारा अपनी पहली फिल्म के बाद मुंबई में एक आलीशान घर में शिफ्ट हो गईं थीं.बता दें कि सारा (Sara Ali Khan Cars Collection) को महंगी और लग्जरी गाड़ियों का भी खूब शौक है. उनके पास Mercedes G350, Honda CR-V, Jeep Compass जैसी रॉयल गाड़ियां मौजूद हैं.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.