Thu, Oct 22, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

जब टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रेन्ड को मिली इनमें से कोई एक च्वॉइस- सेक्स या मेकअप?? जानें क्या था दिशा पाटनी का जवाब…

टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

दिशा अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं। सिर्फ इंस्टाग्राम पर ही दिशा पाटनी के 45 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। दिशा आज की तारीख में बॉलीवुड की सबसे बिजी एक्ट्रेसेस में से एक हैं। दिशा जब फेमस नहीं थी तब उन्होंने एक एंटरटेनमेंट पोर्टल का इंटरव्यू दिया था। इस इंटरव्यू में दिशा पाटनी से कुछ नॉटी सवाल भी पूछे गए थे, जिनके उन्होंने बेहद मजेदार जवाब दिए थे। सेक्स को लेकर पूछा सवाल तो दिशा ने कही ये बात..

इंटरव्यू के दौरान दिशा पाटनी से पूछा गया कि अगर उन्हें महीने में एक बार सेक्स और सालभर का मेकअप, दोनों में से किसी एक को छोड़ने के लिए कहा जाए तो वो क्या छोड़ सकती हैं? इस पर दिशा पाटनी ने बेहद बेबाकी के साथ जवाब दिया था।

दिशा ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा- मैं कोई बहुत ज्यादा मेकअप तो करती नहीं हूं, इसलिए मुझे लगता है कि मैं मेकअप छोड़ दूंगी। दिशा पाटनी का ये जवाब वाकई अपने आप में ही काफी बोल्ड था।

इंटरव्यू में दिशा से पूछा गया कि अगर आपको जिंदगी भर गीले अंडरवियर पहनने को मजबूर किया जाए या फिर साल में एक बार नहाने को कहा जाए तो आप किसे चुनेंगी? इस पर दिशा ने कहा- मुझे लगता है कि गीला रहना कुछ ज्यादा ही हो जाएगा इसलिए साल में एक बार शॉवर लेना ही ठीक है। मैं गीले अंडरवियर नहीं पहन सकती।

बता दें कि एक ऑनलाइन सर्वे में दिशा पाटनी को 2019 की मोस्ट डिजायरेबल वुमन चुना गया था।सर्वे में भारतीय फीमेल सेलिब्रिटीज की टॉप 50 की रैंकिंग दी गई, जिसमें सब अलग-अलग फील्ड से थे। इस सर्वे में सेलेब्स के लुक, कॉन्फ‍िडेंस, टैलेंट और स्टाइल के पैमाने के आधार पर उन्हें जगह मिली थी।

दिशा पाटनी को उनकी बोल्डनेस के लिए जाना जाता है। ड्रेस की वजह से दिशा पाटनी कई बार ट्रोल हो चुकी हैं। दिशा ने 2018 में दिवाली पर एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वे स्पोर्टी ब्रा के साथ लाइट क्रीम कलर के लहंगा और दुपट्टे लिए नजर आई थीं। उनकी इस ड्रेस पर एक यूजर ने कहा था- दिशा क्या ब्लाउज पहनना भूल गई?

फिल्मों से कहीं ज्यादा दिशा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। खासकर टाइगर श्रॉफ के साथ उनके अफेयर को लेकर अक्सर खबरें आती हैं। कई बार दोनों को वेकेशन और डिनर डेट के दौरान क्लिक किया जा चुका है। बता दें, टाइगर और दिशा रोमांटिक सिंगल ‘बेफिक्रा’ में नजर आ चुके हैं।

दिशा ने एक इंटरव्यू में टाइगर को लेकर कहा था कि वो बहुत स्लो हैं। मैंने उन्हें कई बार इंप्रेस करने की कोशिश की लेकिन उन पर कोई फर्क ही नहीं पड़ा। दिशा के मुताबिक, मैं टाइगर को बताती थी कि मैंने जिमनास्टिक सीखा है लेकिन टाइगर इससे भी इंप्रेस नहीं हुए। अब मैं इससे ज्यादा क्या कर सकती हूं।

2017 में हुए फिल्मफेयर अवॉर्ड के दौरान दिशा पाटनी बेहद बोल्ड ड्रेस में दिखी थीं। इस ड्रेस की वजह से उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया था। वर्क फ्रंट की बात करें तो दिशा पाटनी जल्द ही मोहित सूरी की फिल्म ‘एक विलेन 2’ में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर और तारा सुतारिया लीड रोल में नजर आएंगे। इसके अलावा वो आशिमा छिब्बर की फिल्म ‘KTina’ में भी नजर आएंगी।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.