Thu, Oct 22, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

इन सितारों ने खाई थी KISS न करने की कसम, मोटी फीस देख तोड़ डाली कसम

बॉलीवुड में आज के समय में बोल्ड सींस बहुत आम बात हैं। आज कल रोमांस को पर्दे पर दर्शाने की परिभाषा को मेकर्स ने पूरी तरह से चेंज कर दिया है।

बदलते समय के साथ फिल्म जगत ने भी बदलाव को स्वीकार किया शायद यही वजह है कि आज के समय में मेकर्स के साथ-साथ अब दर्शक भी बड़े पर्दे पर किसिंग सीन देखने में असहज महसूस नहीं करते। किसिंग सीन फिल्मों में बेहद आम हो चुके हैं। सिर्फ आज की नयी पीढ़ी ही नहीं बॉलीवुड में कई ऐसे दिग्गज कलाकार हैं जो ऑन-स्क्रीन लिप लॉक करते या किस करते हुए नजार आए।

स्क्रिप्ट की डिमांड पर तोड़नी पड़ी नो किसिंग पॉलिसी

हालांकि कई सितारे ऐसे भी हैं, जिन्होंने शुरुआत में नो किसिंग पॉलिसी को अपनाया और किसी भी फिल्म को करने से पहले उन्होंने ये साफ कर दिया कि वो ऑन-स्क्रीन किस नहीं करेंगे। लेकिन स्क्रिप्ट और फिल्म की डिमांड की वजह से उन्हें खुद ही इस पॉलिसी को ब्रेक करना पड़ा। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में उन कलाकारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने नो ऑन स्क्रीन किसिंग पॉलिसी अपनाई लेकिन बाद में खुद ही उन्होंने उस पॉलिसी को ब्रेक कर दिया।

ऐश्वर्या राय बच्चन

बच्चन परिवार की बहु और बॉलीवुड की सबसे चहेती सितारा ऐश्वर्या राय बच्चन ने जब अपने करियर की शुरुआत की थी तो उन्होंने ऑन-स्क्रीन अपने किसी भी को स्टार्स के साथ लिप लॉक करने से साफ इंकार कर दिया था। लेकिन जब साल 2006 में फिल्म धूम 2 आई तो उस समय कहानी की डिमांड को समझते हुए ऐश्वर्या राय बच्चन ने ऋतिक रोशन को लिप-लॉक किया। इसके अलावा करीना ने रणबीर के साथ ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में भी किस किया था।

अजय देवगन

एक्शन हो या कॉमेडी अजय देवगन ने हर किरदार को बड़ी ही बखूबी के साथ पर्दे पर जिया। अपने 25 साल के करियर में अजय ने कभी किसी अभिनेत्री के साथ लिप-लॉक नहीं किया था। लेकिन उनके द्वारा निर्देशित फिल्म ‘शिवाय’ में उन्होंने अपनी नो किसिंग पॉलिसी को तोड़ते हुए अपनी को-स्टार एरिका को किया। इस बारे में बात करते हुए अजय ने ये भी कहा था, कि उन्होंने लिखित तौर पर कभी भी नो ऑन-स्क्रीन किसिंग क्लॉज नहीं रखा। उन्हें शिवाय में फिल्म की डिमांड को देखते हुए एरिका को किस करना पड़ा।

करीना कपूर खान

करीना कपूर खान ने शादी से पहले तो अपने कई ऑन-स्क्रीन को स्टार्स को किस किया। लेकिन अपनी शादी के बाद उन्होंने अपने क्लॉज में नो किसिंग पॉलिसी एड कर दी। लेकिन साल 2016 में आई करीना कपूर और अर्जुन कपूर स्टारर फिल्म ‘की एंड का’ में स्क्रिप्ट की डिमांड को देखते हुए उन्हें अर्जुन कपूर को ऑन-स्क्रीन किस करना पड़ा। फिल्म के लिए करीना ने अपनी नो ऑन-स्क्रीन किसिंग पॉलिसी क्लॉज को तोड़ दिया।

सैफ अली खान

करीना कपूर खान के साथ-साथ उनके पति सैफ अली खान ने भी शादी के बाद नो ऑन-स्क्रीन किसिंग पॉलिसी को अपनाया। लेकिन उन्हें भी फिल्म की डिमांड को देखते हुए खुद ही ये क्लॉज तोड़ना पड़ा। दरअसल जब उनकी फिल्म रंगून आई थी तो उस दौरान स्क्रिप्ट की डिमांड के आधार पर उन्हें कंगना रणौत को ऑन-स्क्रीन किस करना पड़ा।

शाहरुख खान

बॉलीवुड में अपने रोमांस के दम पर बादशाहत हासिल करने वाले शाहरुख खान ने फिल्म जगत को रोमांस की एक नई परिभाषा दी। लेकिन उन्हें भी समय के साथ चलना पड़ा। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान ने फिल्म ‘जब तक है जान’ में कटरीना कैफ के साथ लिप-लॉक किया। शाहरुख का कहना था कि ये उनकी स्क्रीन की डिमांड थी। फिल्म का निर्देशन यश चोपड़ा ने किया जिसकी वजह से वो उन्हें मना नहीं कर पाए।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.