Thu, Oct 22, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

करोड़ो की प्रॉपर्टी और लग्ज़री गाड़ियों के मालिक हैं संजय दत्त, जानिए संजू बाबा की 5 सबसे महंगी चीज़ें!

बॉलीवुड में संजू बाबा के नाम से जाने जाने वाले बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता संजय दत्त आज खुद के दम पर गजब की दौलत और शोहरत हासिल कर चुके हैं

और अगर आज की कहें तो संजय दत्त एक लग्जरीयस लाइफस्टाइल एन्जॉय कर रहे हैं| बता दें संजय दत्त आज करोड़ो की प्रॉपर्टी के मालिक हैं और इनका नाम आज बॉलीवुड के कुछ सबसे अमीर और रईस सितारों में भी शामिल हो चूका है| ऐसे में अपनी आज की इस पोस्ट के जरिये हम आपको संजय दत्त की कुछ सबसे महंगी प्रॉपर्टीज और वस्तुओं के बारे में बताने जा रहे हैं…

किसी महल से कम नहीं है संजय दत्त का घर, ऐशो-आराम की हर सुविधाएं हैं मौजूद,  देखें इनसाइड Photos - Jansatta
रोल्स रॉयस घोस्ट
संजय दत्त की रोल्स रॉयस घोस्ट कार उनके कार कलेक्शन की सबसे महंगी कार है| इस कार की बात करें तो रिपोर्ट के अनुसार इसकी कीमत तकरीबन 3 करोड़ रूपयों से अधिक बताई जाती है| जानकारी के लिए बता दें अभिनेता की पत्नी मान्यता ने उन्हें रोल्स रॉयस कार गिफ्ट की थी जो के कुछ ही गिने चुने बॉलीवुड अभिनेताओं के पास मौजूद है|

फरारी 599 जीटीबी
संजय दत्त के कार कलेक्शन की अगली कार फरारी 599 GTB है जिसकी कीमत तकरीबन 1.5 कर्ण रूपों से लेकर 3.5 करोड़ रूपों के बीच बताई जाती है| संजू बाबा की इस कार की बात करें तो यह एक स्पोर्ट्स कार है जिसकी टॉप स्पीड 330 किलोमीटर प्रति घंटा है|

मर्सिडीज एम-क्लास
अपनी लग्जरी और स्पोर्ट कार के अलावा संजय दत्त के पास एक मर्सिडीज एम क्लास भी मौजूद है इसकी कीमत 56.74 लाक रुपयों से लेकर 66.97 लाख रुपयों के बीच बताई जाती है| बता दे संजय अपनी इसी कार को अधिकतर इस्तेमाल करते देखे जाते है|

रोलेक्स लेपर्ड डेटोना
यह बात आपको शायद थोडा हैरत में दाल सकती है पर हम आपको बता दें संजय दत्त के पास एक लेपर्ड प्रिंट वाली रोलेक्स ब्रांड घड़ी है जिसकी कीमत तकरीबन 33 लाख रुपये है| एक घड़ी की बात करें तो चमकदार हैंड के साथ इसमें 8 डायमंड डायल लगे हुए है|

इम्पीरियल हाइट्स में फ्लैट
मुंबई के इन्पेरिअल हाइट्स अपार्टमेंट में संजय दत्त कई सारी संपत्तियों के मालिक हैं| बता दे अभिनेता के इस 1,675 वर्ग फुट एरिया में बने हुए अपार्टमेंट की कीमत पूरे 15.60 करोड़ रुपये है| इनका यह घर अंदर से बाहर तक बेहद शानदार और आलिशान है|

इसके अलावा अगर बात करें उस घर की जिसमे अभिनेता अभी रह रहे हैं तो बता दें अभी संजय 58 एसएमटी में रहते हैं जो के मुंबई के अंदर बांद्रा के पाली हिल इलाके में बना हुआ है| पली हिल के नरगिस दत्त रोड पर इनका यह आलिशान घर मौजूद है| जानकारी के लिए बता दें इस रोड का नाम संजय दत्त की माँ नर्गिस दत्त के नाम पर ही रखा गया है| संजय दत्त के इस बंगले की कीमत पर नजर डालें तो इसकी कीमत लगभग 4 से 5 करोड़ बताई जाती है जिसे इन्होने साल 2009 में खरीदा था|

वहीँ अगर बात करें संजय दत्त के फ़िल्मी करियर की तो इनका करियर लगभग 40 सालों का रहा है जिसमे इन्होने कई हिट और सुपरहिट फ़िल्में अपने नाम की है|

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.