Thu, Oct 22, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

किम कार्दशियन की अजीबों-गरीब ड्रेस देख उड़े लोगों के होश, बोले- तालिबान का खौफ…

किम कार्दशियन (Kim Kardashian) को उनके स्टाइल की वजह से दुनिया भर में जाना जाता है.

रियलिटी टीवी स्टार किम कार्दशियन हाल ही में मेट गाला (Met Gala 2021) में नजर आईं. लेकिन किम ने मेट गाला में जो ड्रेस पहनी उसने सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोरीं. किम कार्दशियन ब्लैक कलर की ड्रेस में नजर आईं और उनका चेहरा भी नकाब में छिपा हुआ था. इस तरह उनका यह लुक सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है. बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) भी उनके इस अंदाज को देखकर हैरान रह गई हैं.

1l4a2kp

न्यूयॉर्क के मेटोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में मेट गाला (Met Gala 2021) का आयोजन था. इसमें किम कार्दशियन (Kim Kardashian Met Gala outfit) ने जो काले कलर की ड्रेस पहन रखी थी, उसने उन्हें पांव से लेकर सिर तक कवर कर रखा था. करीना कपूर (Kareena Kapoor Instagram) ने भी इस फोटो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है और लिखा है, ‘क्या हो रहा है?’ इस तरह किम कार्दशियन के इस अंदाज से करीना कपूर खान भी हैरान रह गई हैं.

बता दें कि पिछले साल मेट गाला (Met Gala) कोरोना वायरस महामारी की वजह से नहीं हो सका था. हालाकि इस बार भी कुछ सीमित गेस्ट को ही बुलाया गया था और इसमें शामिल होने के लिए वैक्सीनेशन अनिवार्य था. इस बार भी मेट गाला में सेलेब्रिटीज को कमाल के फैशन में देखा गया, लेकिन किम कार्दशियन (Kim Kardashian Instagram) का अंदाज सबसे अलग रहा.

हालांकि, सोशल मीडिया पर लोग इसे धड़ल्ले से शेयर कर रहे हैं.जिस पर लगातार लोगों की प्रतिक्रिया आ रही हैं. लोगमजाक के तौर पर इसे तालिबान का खौफ बता रहे हैं तो कुछ यूजर ने इसे रणवीर सिंह के नए फैशन तक से जोड़ दिया है.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.