Thu, Oct 22, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

ये हैं एक के बाद एक लगातार हिट फ़िल्में देने वाले टॉप 5 अभिनेता, नंबर 1 ने दी हैं 11 हिट

बॉलीवुड इंडस्ट्री में किसी भी एक्टर का करियर उतार-चढ़ाव वाला होता है।

हर किसी का एक समय होता है और उस समय को पूरा फायदा उठा लें तो क्या कहने। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे एक्टर्स की कमी नहीं हैं जिनकी एक फिल्म तो सुपरहिट हुई तो दूसरी फिल्म सुपर फ्लॉप हो गई। लेकिन यहां ऐसे 5 स्टार्स के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने लगातार कई हिट्स दी हैं।

1. आमिर खान

naidunia

लगातार हिट्स देने के मामले में सुपरस्टार आमिर खान नंबर 1 पर है। मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने साल 2006 से 2017 तक 11 फिल्मों में काम किया है और लगातार 12 सालों तक एक भी फ्लॉप फिल्म नहीं दी है। उनकी साल 2018 की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान बुरी तरह फ्लॉप रही।

2. शाहरुख खान

naidunia

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं शाहरुख खान जिन्होंने साल 2005 से 2015 तक एक भी फ्लॉप फिल्म नहीं दी है। इस दौरान उन्होंने 13 फिल्मों में काम किया है। उनकी फिल्म पहेली और बिल्लू बारबर ने जरूर औसत कमाई की थी।

3. सलमान खान

naidunia

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को लेकर कहा जाता है कि बॉक्स ऑफिस पर गारंटी का नाम ही सलमान है। साल 2000 से 2019 तक एक भी फ्लॉप नहीं दी है। उनकी फिल्में ट्यूबलाइट और वीर औसत फिल्मों की सूची में हैं।

4. वरुण धवन

naidunia

डेविड धवन के बेटे वरुण धवन ने इस लिस्ट में नाम कमा लिया है। उन्होंने साल 2012 से 2018 तक लगातार सात सालों तक एक भी फ्लॉप नहीं दी है। वरुण धवन की पहली फ्लॉप इस साल रही जो कि करण जौहर की कलंक थी।

5. रणवीर सिंह

naidunia

रणवीर सिंह ने अपने फिल्मी करियर में 12 फिल्मों में एक्टिंग की है। रणवीर सिंह ने साल 2014 से 2019 तक लगातार पांच सालों में एक भी फ्लॉप नहीं दी है। उनकी फिल्म दिल धड़कने दो और बेफिक्रे एक एवरेज फिल्में थी लेकिन एक भी फ्लॉप नहीं।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.