Thu, Oct 22, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

अपने 4 बच्चों की महंगी शादी का सैफ को सता रहा डर, खुद की शादी में उड़ाए थे इतने करोड़

शादी करते समय, परिवार और जोड़े अक्सर इस बात को लेकर असमंजस में रहते हैं कि, उन्हें ये इवेंट एक संकुचित व्यवस्था में करना चाहिए या फिर ग्रैंड वेडिंग।

जब हम अपने पसंदीदा हस्तियों के बारे में सोचते हैं, तो उनकी सामान्य शादी भी भव्य होती हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि, सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) कम लोगों की मौजूदगी में इंटीमेट वेडिंग करना चाहते थे, जो आखिरकार बॉलीवुड की अब तक की सबसे बड़ी शादियों में से एक बन गई। खैर, हाल ही में, सैफ अली खान ने इस बारे में कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में बात की है। इस दौरान उन्होंने ये भी बताया कि, उन्हें अपने चारों बच्चों की शादी को लेकर क्यों डर लगता है। आइए आपको बताते हैं कि, उन्होंने क्या कहा है।

Saif Kareena Wedding
पहले तो ये जान लीजिए कि, सैफ अली खान और करीना कपूर को अपनी फिल्म ‘टशन’ के सेट पर एक-दूसरे से प्यार हो गया था। पांच साल तक साथ रहने के बाद सैफ और करीना ने साल 2012 में एक रजिस्टर्ड वेडिंग की थी। हालांकि, दोनों की संगीत, मेहंदी, निकाह और रिसेप्शन पार्टी बड़े ही धूमधाम से हुई थी। ऐसा कहा जाता है कि, कपल की शाही शादी में लगभग 10 करोड़ रुपये खर्च हुए थे।

जल्द ही, सैफ अली खान अपनी फिल्म ‘भूत पुलिस’ का प्रचार करने के लिए यामी गौतम और जैकलीन फर्नांडीज के साथ ‘द कपिल शर्मा शो’ में नजर आएंगे। शो के होस्ट कपिल शर्मा ने यामी को चिढ़ाया, जिन्होंने अपनी नानी की सलाह पर आदित्य धर के साथ बेहद कम लोगों की मौजूदगी में शादी की थी। इस पर, सैफ ने करीना कपूर खान के साथ अपनी शादी को याद करते हुए बताया कि, कैसे उन्होंने एक इंटीमेट वेडिंग की योजना बनाई थी, ले​किन वह ग्रैंड वेडिंग में बदल गई। सैफ अली खान ने कहा, “जब हमने शादी की थी, तो हमने भी वही तय किया था कि, सिर्फ एकदम क्लोज फैमिली को बुलाएंगे। लेकिन कपूर फैमिली जो है, उनमें कम से कम 200 लोग हैं।” सैफ के इस स्टेटमेंट ने लोगों ​को हंसने पर मजबूर कर दिया।

सैफ अली खान, जो चार बच्चों, सारा अली खान, इब्राहिम अली खान, तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान के पिता हैं, ने महंगी शादियों से लगने वाले डर के बारे में भी मजाक किया। यह कहते हुए कि उनके चार बच्चे हैं और इस तरह वे महंगी शादियों से डरते हैं, सैफ ने कहा, “मुझे बहुत डर लगता है महंगी शादी से। मेरे 4 बच्चे हैं, बहुत डर लग रहा है।”

‘द कपिल शर्मा शो’ के निर्माताओं द्वारा जारी किए गए एक अन्य वीडियो में, कपिल शर्मा को सैफ अली खान से पूछते हुए देखा जा सकता है कि, उन्होंने कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान क्या किया। इस पर सैफ ने कहा, “पहले लॉकडाउन में मैंने फ्रेंच और कुकिंग सीखी, दूसरे लॉकडाउन में बच्चा।” अपने इस सटीक जवाब से सैफ ने कपिल की बोलती बंद कर दी।

अक्टूबर 2020 में सैफ और करीना ने अपनी आठवीं सालगिरह मनाई थी। इस मौके पर करीना ने अपने पति सैफ के साथ एक रोमांटिक तस्वीर पोस्ट की थी और उनके सुखी वैवाहिक जीवन के रहस्य का खुलासा किया था। उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा था, ‘एक बार की बात है, बेबो नाम की एक लड़की और सैफू नाम का एक लड़का था। वे दोनों स्पैगेटी और वाइन से प्यार करते थे… और बाद में दोनों एक-दूसरे के साथ खुशी से रहने लगे। दोस्तों! यहां हमने आपको अपनी खुशहाल शादीशुदा जिंदगी का रहस्य बता दिया है। इसी बात पर अनंत काल और उससे भी आगे तक शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं, सैफ अली खान पटौदी।’

फिलहाल, सैफ अली खान और करीना कपूर खान अपनी फैमिली के साथ बेहद खुशहाल पूर्वक जिंदगी बिता रहे हैं। तो सैफ और कपिल शर्मा का सवाल-जवाब आपको कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.