Thu, Oct 22, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

सलमान खान ने बताया खुद को बजरंगबली का भक्त, बोले- झूठ नहीं बोल सकता, इसलिए….

सलमान खान अपने पिता के साथ एक इवेंट में मौजूद थे

जब उनसे पूछा गया कि क्या वह अपनी बायोग्राफी लिखना चाहेंगे? तो सलमान ने तुरंत का नहीं। इसके पीछे जो वजह बताई उससे दो बातें उनके फैंस को जरूर पता चल जाएंगी। पहला वह झूठ नहीं बोलते और दूसरा वह बजरंगबली के भक्त हैं।

सलमान खान ने ‘बजरंगी भाईजान’ फिल्म कर के भी इस बात को साबित किया था, लेकिन ‘मूवी टाकिज’ के साथ बातचीत में भी उन्होंने यह बता दिया कि वह बजरंगबली के भक्त हैं। इसे भी पढ़ें- 4 साल होती है सलमान खान की गर्लफ्रेंड्स की एक्सपायरी डेट, मां ने कहा था- कोई कितना करेगा इंतजार

सलमान खान से जब बायोग्राफी के बारे में पूछा गया तो वहां मौजूद उनके पिता ने रिपोर्टर से कहा कि वह लिखें उनके लिए सलमान की बायोग्राफी। सलीम खान ने कहा कि उनके पास सलमान के बारे में बहुत मेटेरियल है।

सलमान अपने पिता की बातों पर हंसते रहे और बाद में कहा कि नहीं, वह नहीं चाहते कि उनकी बयोग्राफी लिखी जाए। इसे भी पढ़ें- सलमान खान की कार में बैठते ही मां सलमा जपने लगती हैं राम-राम, बेटे की ये बात करती है परेशान

सलमान ने कहा कि वह बजरंगबली के भक्त हैं और वह झूठ नहीं बोल सकते। बायोग्राफी में बहुत से झूठ बोलने होंगे, इसलिए यह संभव नहीं है।

सलीम खान से जब पूछा गया कि सलमान की शादी कब होगी तो उन्होंने भी साफ कह दिया कि इसका जवाब तो अल्लाह मियां भी नहीं जानते। इसे भी पढ़ें- सलमान खान के टॉवल से माधुरी दीक्षित का लहंगे खरीदने तक के लिए फैंस ने करोड़ों किए थे खर्च

सलमान खान ने कहा कि ये कितना मजेदार है कि लोग उनकी जिंदगी में बारे में जानने के लिए इतने बेताब रहते हैं।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.