Thu, Oct 22, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

संजय दत्त की मां नरगिस का खुलासा, रेखा मर्दों को करती थी गलत इशारे, उसे एक मजबूत मर्द चाहिए था…

80 के दशक की अभिनेत्रियों की अगर बात करें तो उसमे रेखा का नाम सबसे ऊपर आता है.

रेखा ने बॉलीवुड में शुरुआत दो शिकारी फिल्म से की थी, जो साल 1969 में रिलीज़ हुई थी. अपने अभिनय से लाखों दिल पर जादू चलाने वाली इस अभिनेत्री की निज़ी ज़िन्दगी भी काफी उथल पुथल भरी रही. अपने निजी जीवन के वजह से वो अक्सर सुर्खियों में भी जगह बना ही लेती थी.

पूरे देश की तरह फ़िल्म इंडस्ट्री में भी रेखा के कई चाहने वाले थे, हालांकि इन सबके इतर कुछ लोग ऐसे भी थे जो रेखा को बिल्कुल पसंद नहीं करते थे. सुनील दत्त और उनके बेटे संजय दत्त से रेखा के काफी घनिष्ठ संबंध थे, मगर दत्त साहब की पत्नी नरगिस को रेखा बिल्कुल भी पसंद नहीं आई थी. तो चलिए आज आपको बताते हैं कि रेखा के बारे में नरगिस के क्या विचार थे.

दरअसल उस दौर में रेखा की छवि ऐसी थी मानों वो हर आदमी को अपनी अदाओं के जाल में फांस लेती हो. रेखा की इन अदाओं से शादी शुदा मर्द भी नहीं बच पाए कइयों के घर में तो रेखा की वजह से बवाल तक हो गया. रेखा का जीतेंद्र, धर्मेंद्र, सुनील दत्त और फिर अमिताभ बच्चन जैसे शादीशुदा मर्दों के साथ उस वक्त अफेयर को काफी तूल मिला. यही वजह है कि शादीशुदा मर्दों की पत्नियां रेखा को कम ही पसंद करती थी.

उस वक्त रेखा की छवि ऐसी हो गयी थी मानो कोई भी उनके लिए आसानी से सस्ते शब्दों का उपयोग कर सकता हो. कई सारे ओछे शब्द उस वक्त रेखा के लिए कहे जाने लगे. वहीं अपने समय की इस टॉप की अभिनेत्री को बाकी अभिनेत्रियों के भी कटु शब्द झेलने पड़ते. 1976 में सुनील दत्त की पत्नी और संजय दत्त की मां नरगिस ने भी रेखा के लिए बेहद सस्ते शब्दों का उपयोग किया था. उन्होंने कहा था कि रेखा मर्दों को इस तरह के संकेत देती थी मानो वो आसानी से उपलब्ध हो. कुछ लोगों को तो वो बिल्कुल भी नहीं पसंद थी.

नर्गिस ने रेखा के बारे में आगे कहा था कि- कई बार मैं सोचती हूँ कि मैं उसे समझने लगी हूं. मैं अब उसकी परेशानी की तह पर जाने के लायक हो गयी हूँ. मैंने कई बार अपनी जिंदगी में ऐसे बच्चों के साथ काम किया है जिन्हें मनोवैज्ञानिक परेशानियां होती हैं. वो खोई हुई सी है. उसे एक मजबूत मर्द की जरूरत है. गौरतलब है कि एक समय रेखा का नाम सुनील दत्त के साथ काफी उड़ा था, वहीं इसके काफी सालों बाद रेखा का नाम संजय दत्त के साथ भी काफी उड़ा था.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.