Thu, Oct 22, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

घर से भागकर शादी करने वाली 5 बॉलीवुड अभिनेत्रियां, न० 1 ने खुद से 12 साल छोटे एक्टर से की शादी

भारतीय फिल्म उद्योग यानि बॉलीवुड के कई सितारें शादीशुदा हैं.

इनमे से बहुत से सितारों ने अपनी पसंद से शादी अपने परिवार की सहमती से की है. वहीं कुछ सितारें ऐसे भी जिन्होंने परिवार की असहमति पर घर से भागकर शादी की. आइये आज इस लेख के माध्यम से उन अभिनेत्रियों के बारे में जानते हैं जिन्होंने घर से भागकर शादी की है.

1- अमृता सिंह और सैफ अली खान
बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता सिंह ने सुपरहिट फिल्म बेताब (1983) में सनी देओल के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू किया. बाद में उन्होंने 1991 में 12 साल छोटे बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान से शादी कर ली थी. यही नहीं इन्होने ये शादी घरवालों की मर्जी के खिलाफ जाकर की थी. बाद में सैफ ने करीना से शादी की.

2-शम्मी कपूर और गीता बाली
बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में से एक शम्मी कपूर और गीता बाली का प्यार भी फिल्म के ही सेट से शुरू हुआ था. 1955 में आई फिल्म ‘रंगीन रातें’ में उन दोनों ने साथ काम किया और वहीं दोनों एक दूसरे को अपना दिल दे बैठे. आपको बता दें गीता उम्र में शम्मी से एक साल बड़ी थीं, इसलिए शम्मी को लग रहा था कि घरवाले इस शादी के लिए तैयार नहीं होंगे. दोस्तों की मदद से दोनों ने गुपचुप तरीके से मंदिर में शादी कर ली. हालांकि 1965 में गीता बाली बीमारी के कारण इस दुनिया से चल बसी थी.

3- पद्मिनी कोल्हापुरी और प्रदीप शर्मा
बॉलीवुड एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरी और प्रदीप शर्मा की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. आपको बता दें दोनों की पहली मुलाकात भी ‘ऐसा प्यार कहां’ फिल्म के सेट पर हुई थी. इस फिल्म को प्रदीप शर्मा ने प्रोड्यूस की थी. गौरतलब है कि पद्मिनी के परिवार वाले प्रदीप के साथ उनके रिश्ते को लेकर खुश नहीं थे, इसका कारण था कि वे दोनों अलग-अलग कम्युनिटी से थे. दोनों ने परिवार के न मानने पर आखिर में पद्मिनी प्रदीप के साथ भाग कर 14 अगस्त, 1986 को दोनों ने शादी कर ली.

4- शशि कपूर और जेनिफर केंडल

बॉलीवुड की वो 11 जोड़ियां, जिन्होंने प्यार के लिए कर दी परिवार से बगावत |  Bollywood Couples Who Ran Away From home For Loveशशि कपूर ने भले ही फिल्मों में खूब नाम कमाया हो, लेकिन उनका पहला प्यार था थिएटर. शशि अक्सर अपना वक्त थिएटर में बिताया करते थे और वहीं उन्हें अपना जीवनसाथी भी मिल गया. कोलकाता के एक थिएटर में शशि कपूर को एक विदेशी कलाकार से प्यार हो गया. दोनों अक्सर साथ काम करते थे. चूंकि शशि भारतीय थे इसलिए जेनफिर के पिता ने यह रिश्ता नामंजूर कर दिया.

5- आमिर खान और रीना दत्ता
बॉलीवुड के टॉप एक्टर आमिर खान अक्सर अपने परिवार को लेकर बहुत कम कैमरे के सामने आते हैं. उनकी निजी जिंदगी के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं. आमिर की पहली पत्नी रीना थी, जिससे आमिर ने भाग कर शादी की थी. दरअसल रीना आमिर के पड़ोस में रहती थी और दोनों को प्यार हो गया, लेकिन अलग मजहब होने के कारण दोनों के घरवाले राजी नहीं थे.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.