Thu, Oct 22, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

VIDEO:दुल्हन बनी आलिया भट्ट, पति संग मंडप में बैठ कन्यादान पर उठाये सवाल, बोली- मैं दान की जाने…

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) एक जाना माना नाम है.

आलिया (Alia Bhatt) की प्रसिद्धि को देखकर हर कंपनी के मालिक अपने प्रोडक्टस को ब्रैंड फेस बनाना चाहता है. ऐसे में एक बार फिर बॉलीवुड की क्वीन आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को अपने एक ब्रैंड के लिए दुल्हन बने देखा गया है.

दुल्हन बनी आलिया मंडप में बैठे हुए बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं. आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है. इस वीडियों में आलिया द्वारा कही गयी बातें और भी खूबसूरत हैं.

आलिया (Alia Bhatt) ने इस ऐड में पुराने समय से चली आ रही एक प्रथा ‘कन्यादान’ (kanyadaan) पर सवाल उठाते हुए उसे नया नजरिया देने की कोशिश पर पहल की है. अभिषेक वर्मन द्वारा निर्देशित यह विज्ञापन एक ब्राइडल वियर ब्रांड के लिए है और इसमें आलिया (Alia Bhatt) को एक दुल्हन के रूप में दिखाया गया है.

इस विज्ञापन में आलिया (Alia Bhatt) अपने होने वाले पति के साथ मंडप में बैठी दर्शकों को अपने दिल का दर्द बता रही हैं. मंडप में बैठी आलिया भट्ट (Alia Bhatt) सभी से पूछती हैं कि शादी के बाद ‘कन्यादान’ की रस्म क्यों ?

वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह (Alia Bhatt) अपने परिवार के हर एक सदस्य के बारे में बताती हैं कि उनके परिवार के सदस्य उन्हें कितना प्यार करते हैं. इसके बाद वह (Alia Bhatt) पूछती हैं कि उनके परिवार ने उन्हें इतना प्यार करने के बावजूद हमेशा ‘दूसरा’ और अपने परिवार का एक अस्थायी हिस्सा क्यों माना है.

दुल्हन के रूप में बेहद ही खूबसूरत दिखीं आलिया भट्ट, वायरल हो रहा ये वीडियो  | NewsTrack Hindi 1वह (Alia Bhatt) कहती हैं “क्या मैं केवल दान की जाने वाली वस्तु हूँ ? कन्यादान ही क्यों. आलिया भट (Alia Bhatt) के इस वीडियो में जो खूबसूरत मैसेज दिया गया है वो है ‘कन्यादान’ नहीं ‘कन्यामान’.

आलिया (Alia Bhatt) की यह पहल लोगों को खूब पसंद आ रही है और लोग इस नवीन सोच को खूब सराह रहे हैं. एक फैंस ने इसकी तारीफ करते हुए लिखा कि- जितनी भी लाइनें आलिया (Alia Bhatt) ने बोली है सच है और हर लड़की कभी न कभी कहीं न कहीं ये सब बात महसूस होती है.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.