Thu, Oct 22, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

सीरियल किसर ‘इमरान हाशमी’ हैं कुरान हाफिज, असल जिंदगी में काफी दीनदार, असली नाम नहीं जानते आप

इमरान हाशमी की पहचान बॉलीवुड में एक सीरियल किसर के रूप में होती है|

मर्डर, जन्नत और राज जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी की इस साल दो फिल्में मुम्बई सागा और चेहरे रिलिज होनी है। वहीं इमरान हाशमी टाइगर 3 में भी दमदार लुक में दिखाई देने वाले हैं|

आपको बता दें मुम्बई सागा में जहां उनके साथ जॉन अब्राहम होंगे तो वहीं चेहरे में अमिताभ बच्चन नज़र आयेंगे। इसके अलावा वह सुपर थ्रिलर मलयालम फिल्म इज़रा के रीमेक में भी नज़र आने वाले हैं।

साल 2003 में फिल्म फुटपाथ से अपने करियर की शूरुआत करने वाले इमरान हाशमी ने अभी तक तीन दर्जन से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी ने साल 2019 में शाहरूख खान के प्रोडक्शन वाली वेब सीरिज बार्ड ऑफ ब्लड में अभिनय किया था।

Emraan hashmi: Latest News, Photos, Videos on Emraan hashmi | Shortpedia News Appबॉलीवुड एक्टर इमरान की यह फिल्म काफी सफल रही थी। 41 वर्षीय इमरान हाशमी भट्ट कैंपेन के फेवरेट हीरो माने जाते हैं। एक्टर इमरान हाशमी मामा महेश भट्ट की करीब एक दर्जन फिल्मों में काम कर चुके हैं।

आइये इस लेख के माध्यम से जानते हैं इमरान हाशमी से जुड़ी कुछ रोचक बातें – इमरान हाशमी भट्ट प्रोडक्शन की राज श्रृंखला की 3 फिल्मों में काम कर चुके हैं। आपको जानकर हैरानी होगी की इस सीरिज़ की पहली फिल्म में इमरान हाशमी बतौर असिसटेंट प्रोड्यूसर काम कर चुके हैं।

एक्टर इमरान हाशमी की पहचान बॉलीवुड में सीरिल किसर के तौर पर होती है। बॉलीवुड एक्टर इमरान अपनी फिल्मों में किसिंग सीन के काफी मशहूर हैं। हांलकी रियल लाइफ में इमरान उतने ही सीधे और सरल इंसान हैं।

बॉलीवुड के एक्टर इमरान के अनवर हाशमी हैं और माता माहिवरा हाशमी हैं। बॉलीवुड के एक्टर इमरान घर पर रहकर दीनी तालिम हासिल कर चुके हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि बॉलीवुड के एक्टर इमरान हाशमी कुरान-ए-हाफिज़ हैं। इनका पूरा नाम सैय्यद इमरान अनवर हाशमी है।

बॉलीवुड के एक्टर इमरान हाशमी ने 2006 में परवीन शाहानी से इस्लामिक रीति रिवाज से शादी की थी। बॉलीवुड के एक्टर इमरान की माता माहिवरा का ताल्लुक क्रिश्चन परिवार से है।बॉलीवुड के एक्टर इमरान की माता का 2016 में एक बीमारी के चलते इंतकाल हो गया था।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.