Thu, Oct 22, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

अचानक शाहरुख खान को मिलने लगी बॉयकॉट की धमकी, क्या फिल्म ‘पठान’ बनी बड़ी वजह?

बीते दिन यानी कि गुरुवार से सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं।

शाहरुख खान को लेकर ट्विटर पर घमासान हो रहा है। कुछ समय पहले कुछ लोगों ने शाहरुख के खिलाफ हैशटैग बॉयकॉट ट्रेंड करने लगा। यहीं नहीं अभिनेता को धमकी दी जा रही है कि वो उनकी अपकमिंग फिल्म पठान को भी फ्लॉप कर देंगे। ऐसे में अब ट्विटर पर शाहरुख खान के चाहने वाले और उनके खिलाफ लिखने वालों के बीच झगड़ा शुरु हो गया है।

https://twitter.com/Sunitak78089854/status/1438394541032099841?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1438394541032099841%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.patrika.com%2Fbollywood-news%2Fshahrukh-khan-faces-boycott-on-twitter-for-his-film-pathan-7072098%2F

इमरान खान संग वायरल हुई शाहरुख खान की तस्वीर

अचानक से ट्विटर पर शाहरुख खान के खिलाफ ये ट्रेंड क्यों शुरु हुआ इस बात की खबर किसी को नहीं है, लेकिन शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ रिलीज़ होने से पहले ही मुसीबत में घिरती हुई दिखाई दे रही है। यही नहीं अधिकतर यूजर्स तो ऐसे हैं जिन्होंने पाकिस्तान के पीएम इमरान खान के साथ शाहरुख की तस्वीर को लेकर ट्वीट किया है। इस तस्वीर में शाहरुख खान इमरान की तरफ देखकर स्माइल कर रहे हैं और इमरान ने उनके कंधे पर हाथ रखा हुआ है।

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए शाहरुख खान

शाहरुख खान के साथ इमरान खान की जो ये फोटो वायरल हो रही है। दरअसल, वो तब की है जब भारत और पाकिस्तान के रिलेशनशिप थोड़े बहुत बेहतर हुआ करते थे। उस वक्त इमरान खान भी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नहीं थे। इस तस्वीर को शेयर करते हुए लोगों को कहना है कि शाहरुख खान भारत में रहते हुए भी पाकिस्तान की तारीफ करते हैं। यही वजह है कि सभी शाहरुख की फिल्म ‘पठान’ को बॉयकॉट करने की बात कह रहे हैं।

फैंस शाहरुख खान को कर रहे हैं सपोर्ट

शाहरुख खान को ट्विटर पर ट्रोल कर रहे लोगों को देखते हुए किंग खान के फैंस भी सामने आए। शाहरुख खान के फैंस ने उनका समर्थन करते हुए लिखा कि #WeLoveShahRukhKhan ट्रेंड करना शुरु कर दिया है। शाहरुख को लेकर सोशल मीडिया पर हो रहे ट्रेंड से उनकी आने वाली फिल्म ‘पठान’ को काफी नुकसान हो सकता है क्योंकि लोग अभी से इस फिल्म को नहीं देखने के बात कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके अलावा अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहिम भी दिखाई देने वालें हैं। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग हो चुकी हैं।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.