Thu, Oct 22, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

कैटरीना कैफ को बंद कमरे में किस कर रहा था ये खतरनाक विलेन, अमिताभ बच्चन ने रंगे हाथ पकड लिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ की गिनती आज टॉप एक्ट्रेस में होती है। उन्हें इंडस्ट्री में काम करते हुए कई साल हो चुके हैं।

उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं और आज भी एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम कर रही हैं। सलमान खान, आमिर खान और शाहरुख खान के साथ भी वह काम कर चुकी हैं। हालांकि, एक वक्त ऐसा भी था जब कटरीना को ज्यादा लोग नहीं जानते थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ही की थी। पहली ही फिल्म में कटरीना ने बेहद बोल्ड सीन दिए थे।

कटरीना ने ‘बूम’ फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में कटरीना ने ‘बैडमैन’ गुलशन ग्रोवर के साथ बेहद बोल्ड सीन दिए थे। इसमें एक लंबा किसिंग सीन भी था। लेकिन इस सीन को लेकर गुलशन ग्रोवर काफी परेशान थे।

उन्होंने दो घंटों तक बंद कमरे में इसकी प्रैक्‍ट‍िस भी की थी। खुद गुलशन ग्रोवर ने इसका खुलासा एक इंटरव्यू में किया था। उन्होंने कहा था, बूम के किस सीन के दौरान मैं बहुत नर्वस था। इसके लिए मैंने बंद कमरे में कैटरीना के साथ कई बार स्मूच करने की प्रैक्टिस की थी।

गुलशन ग्रोवर ने आगे कहा था कि जब वो कमरे में बंद होकर किस की प्रैक्टिस कर रहे थे तभी अचानक वहां अमिताभ बच्चन आ गए थे। उन्होंने सबकुछ देख लिया था। हालांकि, उन्होंने दोनों को चीयर किया। लेकिन इसके बाद गुलशन ग्रोवर का और बुरा हाल हो गया था।

इसके बाद उन्होंने बताया, फिल्म का यह सीन उनके करियर का सबसे मुश्किल सीन था। फिल्म की टीम को सिर्फ यह एक सीन शूट करने में दो घंटे लग गए थे। इसकी शूटिंग दुबई के होटल बुर्ज अल अरब में हुई थी।

बता दें कि बूम फिल्म साल २००३ में रिलीज हुई थी। हालांकि, फिल्म अपना कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। फिल्म में अमिताभ बच्‍चन, गुलशन ग्रोवर, जैकी श्रॉफ, जीनत अमान और कटरीना कैफ लीड रोल में थे। फिल्मों में आने से पहले कटरीना मॉडलिंग किया करती थीं।

डायरेक्‍टर कैजाद मुस्ताद की नजर उन पर पड़ी और उन्होंने एक्ट्रेस को अपनी फिल्म बूम ऑफर कर दी। इस फिल्म के बाद कटरीना कैफ को साउथ की कई फ‍िल्‍मों में काम करने का मौका मिला।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.