Thu, Oct 22, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

सारा अली खान ने मस्जिद में पढ़ी नमाज, मांगी मन्नत, मंदिर में किये दर्शन, बोली- जन्नत कहीं है…

सारा अली खान इन दिनों कश्मीर की वाद‍ियों के बीच दोस्तों के साथ ट्र‍िप पर हैं.

कुछ दिनों पहले उन्होंने कश्मीर की घाटी पर मौजूद शेषनाग झील से लाजवाब तस्वीरें साझा की थी. अब एक्ट्रेस ने मंद‍िर, मस्ज‍िद, चर्च और गुरुद्वारे के दर्शन करने की फोटोज शेयर की है. इसी के साथ सारा ने धर्म से जुड़ा संदेश भी दिया है.

Pics: मंदिर-मस्जिद, गुरुद्वारे और गिरजाघर में माथा टेक बोलीं सारा अली खान- अगर फ़िरदौस बर-रू-ए-ज़मीं अस्त, हमीं अस्त ओ हमीं अस्त ओ हमीं अस्त
सारा ने कई तस्वीरें शेयर की है. इनमें उनकी पहली तस्वीर नमाज अदा करते देखी जा सकती है. सिर पर दुपट्टा डाले, दुआ में हाथ उठाए और खुदा के लिए सज्दा करते सारा की यह फोटो काफी कुछ कहती है.

दूसरी तस्वीर गुलमर्ग के बाबा रेशी की है जहां वे मन्नत का धागा बांधती नजर आईं. उन्होंने अपनी दोस्त के साथ भी इस जगह से फोटो शेयर की है.

सारा पहले भी अपनी मां अमृता सिंह और भाई इब्राह‍िम अली खान के साथ यहां आ चुकी हैं. तीनों ने गुलमर्ग के इसी लोकेशन से कई फोटोज शेयर किए थे.

आगे उन्होंने गुरुद्वारे से भी अपनी फोटो और वीड‍ियो शेयर किए हैं. वीड‍ियो में सिर पर दुपट्टा लिए सारा पीठ दिखाए बैठी नजर आ रही हैं. गुरुद्वारे में अरदास का यह वीड‍ियो काफी सुकून भरा है.

उन्होंने माता के मंद‍िर से भी अपनी फोटो शेयर की है. इसके अलावा एक वीड‍ियो भी शेयर किया है जिसमें सारा, मंद‍िर पर‍िसर में बने सरोवर किनारे हाथ जोड़े खड़ी नजर आ रही हैं. पीछे ओम नम: श‍िवाय की आरती सुनी जा सकती है.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.