Thu, Oct 22, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

मौलाना कलीम सिद्दीकी का सना खान से है ये खास संबंध! बॉलीवुड की दुनिया से निकाल कराई मुफ़्ती से शादी…

मशहूर मौलाना कलीम सिद्दीकी को एटीएस ने मेरठ से गिरफ्तार किया तो हड़कंप मच गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने रात में ही थाने पहुंचकर हंगामा कर दिया।

वहीं चर्चा है कि पूर्व बॉलीवुड अभिनेत्री सना खान का निकाह भी मौलाना कलीम सिद्दीकी ने ही कराया था। सना खान ने अपने फिल्मी करियर को छोड़कर एक मौलाना से निकाह करने के बाद इस्लामिक कल्चर से जीवन व्यतीत करने का फैसला किया था, जो काफी चर्चा का विषय बना था।

बता दें की इससे पहले सना खान बॉलीवुड में काम करती थीं. मौलाना कलीम सिद्दीकी ने उनका निकाह मौलाना मुफ़्ती अनस संग कराया था. जिसके बाद सना खान बॉलीवुड छोड़ कर धर्म का रास्ता अपना लिया. आज सना खान धार्मिक कार्यक्रमों में शिरकत करती नजर आती हैं.

बता दें कि मुजफ्फरनगर के खतौली क्षेत्र के फूलत निवासी मौलाना कलीम सिद्दीकी ग्लोबल पीस सेंटर का अध्यक्ष है और जमीयत-ए-वलीउल्लाह ट्रस्ट का भी अध्यक्ष है। जांच में खुलासा हुआ कि वह कई मदरसों को फंडिंग भी करते हैं, जिसके लिए उसे विदेशों से भारी धनराशि हवाला के जरिए भेजी जाती है।

यूपी एटीएस के अनुसार, मुजफ्फरनगर निवासी मौलाना कलीम सिद्दीकी दिल्ली में रहता है और विभिन्न प्रकार की शैक्षणिक, सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं की आड़ में अवैध धर्मांतरण के कार्य को अंजाम देता है, जिसके लिए विदेशों से फंडिंग की जाती है।

बताया गया कि सात सितंबर को मुंबई में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के द्वारा आयोजित राष्ट्र प्रथम और राष्ट्र सर्वोपरि कार्यक्रम में भी मौलाना कलीम शामिल हुआ था।

खतौली क्षेत्र के गांव फुलत में स्थित जामिया इमाम वालीउल्लाह इस्लामिया का वर्ष 1987 से संस्थापक और संचालक है। बताया गया कि मौलाना कलीम के मदरसे में वर्तमान में करीब 300 छात्र अरबी, उर्दू, कुरान व हिब्ज की पढ़ाई करते हैं। वर्तमान में मदरसे में पढ़ाई ऑनलाइन चल रही है।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.