Thu, Oct 22, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

पाकिस्तानी फिल्मों में काम करने वाले 6 बॉलीवुड सितारे, सारा भी लिस्ट में, इसे मिला बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड

बॉलीवुड एक ऐसा फिल्म उद्योग है जिसमे कई देशों के कालाकार काम करते हैं।

आपको बता दें पहले बॉलीवुड में सबसे ज्यादा विदेशी कलाकार पाकिस्तान से होते थे| पाकिस्तान के कलाकारों ने हिंदी सिनेमा में काम कर इस देश में भी अपनी अलग पहचान बनाई। हालांकि ऐसा नहीं है कि सिर्फ वहां के सितारे ही यहां काम करने आते थे बल्कि पाकिस्तान की बहुत से फिल्मों और टीवी शो में भारतीय कलाकार भी अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुके हैं।

आज के इस लेख में हम आपको पाकिस्तान में अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुके कुछ बॉलीवुड सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं| आइये जानते हैं इनके बारे में-

1- नसीरुद्दीन शाह
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने भी पाकिस्तानी मनोरंजन जगत में काफी अच्छा काम किया। नसीरुद्दीन शाह ने पाकिस्तानी फिल्म ‘खुदा के लिए’ में अहम किरदार निभाया था और ये फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई थी।

Chandigarh, Actress Kirron Kher Love Story With Actor Anupam Kher - काफी  रोमांटिक है किरण खेर की लव स्टोरी, जानिए कैसे हुआ था अनुपम खेर से प्यार -  Amar Ujala Hindi News Live2- किरण खेर
बॉलीवुड में बबली मां का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री और अनुपम खेर की पत्नी किरण खेर भी पाकिस्तान की फिल्म में अभिनय कर चुकी हैं। अनुपम खेर की पत्नी किरण खेर ने पाकिस्तानी फिल्म ‘खामोश पानी’ में काम किया था। आपको बता दें ये फिल्म साल 2003 में भारत और पाकिस्तान में रिलीज हुई थी। आपको बता दें इस फिल्म के लिए अनुपम खेर की पत्नी किरण खेर को स्विट्जरलैंड में Locarno Film Festival में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड से नवाजा गया था।

3- सारा खान
छोटे पर्दे के शो ‘सपना बाबुल का बिदाई’ से घर घर में पहचान बनाने वाली सारा खान भी पाकिस्तान शो का हिस्सा रह चुकी हैं। सारा ने पाकिस्ताी शो ‘ये कैसी मोहब्बत है’ में काम किया था।

4- श्वेता तिवारी
छोटे पर्दे की मशहूर अदाकारा श्वेता तिवारी भी पाकिस्तानी फिल्म का हिस्सा रह चुकी हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने पाकिस्तानी फिल्म ‘सल्तनत’ में अभिनय किया था।
5- जॉनी लीवर
अपनी दमदार अभिनय से लोगों का दिल जीतने वाले बॉलीवुड के सवर्श्रेष्ठ कॉमेडियन-एक्टर जॉनी लीवर भी पाकिस्तानी फिल्म का हिस्सा रह चुके हैं। बॉलीवुड के हास्य कलाकार जॉनी ने ‘लव में गम’ नाम की फिल्म में काम किया था।

6- अमृता
बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता ने भी पाकिस्तान की एक फिल्म में काम किया था। एक्ट्रेस अमृता ने पाकिस्तान की फिल्म ‘गॉडफादर’ के रीमेक में अभिनय किया था।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.