Thu, Oct 22, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

4 बच्चे पैदा कर पछता रहे हैं सैफ अली खान, बोले- ये एक बात सोच कर बहुत डर जाता हूँ

शादी एक ऐसा पवित्र रिश्ता है जिसे शादी धूम धाम से बनाते है, इसलिए शादी ऐसी होनी चाहिए की लोग उसे हमेशा याद रखे।

हालांकि कुछ लोगों का विचार इसके उलट होता है और वे सोचते हैं कि शादी में ज़्यादा पैसों की बर्बादी नहीं होनी चाहिए। महज़ ख़ास लोगों की मौजूदगी में सिंपल सी शादी होनी चाहिए। खैर इस मामले में सबके अपने-अपने तर्क होते हैं, क्योंकि जो समाज की जिस तबके से सम्बंध रखता है वो उस तरह काम करता है।

कई लोग ऐसे भी होते हैं जिनकी इच्छा एक भव्य शादी की नहीं होती मगर परिवार के दबाव में उन्हें करनी पड़ती है। ऐसा ही कुछ सैफ और करीना की शादी में भी हुआ था। दरअसल यह दोनों सिंपल वेडिंग ही चाहते थे, मगर पटौदी खानदान में शादी सिंपल कैसे हो सकती थी। लिहाजा यह शादी भी बॉलीवुड की महंगी शादियों में शामिल हो गयी।

खैर शादी पर बात करने से पहले यह जान लीजिए कि सैफ अली खान और करीना कपूर फ़िल्म टशन के सेट पर एक दूसरे के नज़दीक आये थे। पांच सालों तक इन्होंने एक दूसरे को डेट किया और इसके बाद साल 2012 में सैफ और करीना ने एक दूसरे के साथ रजिस्टर वेडिंग कर हम सफर बना लिया।

हालांकि इसके बाद मेहंदी, हल्दी और संगीत जैसी रस्में भी इनकी बड़ी धूमधाम से हुई थी। इसके साथ ही इन्होंने एक भव्य रिसेप्शन भी दिया था। सूत्रों के अनुसार इनकी शादी में उस दौरान 10 करोड़ रुपये का खर्चा आया था।

खुद की शादी के बाद अब सैफ अली खान को अपने बच्चों की शादी की चिंता सताने लगी है। सैफ अली खान ने अपनी यह चिंता व्यक्त की कपिल शर्मा के शो में, जी हां कॉमेडी नाइट के अगले एपीसोड में सैफ अली खान, यामी गौतम और जैकलीन अपनी आने वाली फ़िल्म की प्रमोशन के लिए आने वाले हैं।

इसी शो का वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी सरक्यूलेट हो रहा है जिसमें कपिल यामी को चिढ़ाते हुए चुटकी ली, जिन्होंने अभी हाल ही में अपनी नानी के कहने पर गुचुप ढंग से आदित्य धर के साथ शादी की थी।

कपिल शर्मा के इस सवाल को सुनकर सैफ अली खान को भी अपनी और करीना कपूर की शादी याद आ गयी। सैफ ने बताया कि उन्होंने और करीना ने भी एक साधारण शादी ही प्लान की थी मगर वो देखते देखते एक ग्रैंड शादी में कन्वर्ट हो गयी। सैफ ने इस बारे में बात करते हुए बताया कि जब हमने शादी की थी, तो हमने भी वही तय किया था कि, सिर्फ एकदम क्लोज फैमिली को बुलाएंगे।

लेकिन कपूर फैमिली जो है, उनमें कम से कम 200 लोग हैं। सैफ अली खान खुद भी 4 बच्चों के पिता लिहाजा उनकी शादी भी बड़ी धूमधाम से करनी ही है। यह सोच कर ही सैफ डरे हुए वे कहते हैं मुझे बहुत डर लगता है महंगी शादी से। मेरे 4 बच्चे हैं, बहुत डर लग रहा है।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.