Thu, Oct 22, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

उर्फी जावेद ने हिजाब संग पहना बैकलेस टॉप, लोगों का फूटा गुस्सा, बोले- हिजाब की तौहीन-लानत हो…

बिग बॉस ओटीटी से नाम कमा चुकीं उर्फी जावेद इन दिनों अपने हॉट लुक को लेकर चर्चा में हैं।

उर्फी आजकल जब भी एयरपोर्ट जातीं हैं वहां उनका सामने पैपेराजी से होता है बस फिर क्या एक्ट्रेस अपने ड्रेस फ्लॉन्ट करती हैं और सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं। पिछली बार जिप और पैंट की बटन खोलकर यात्रा पर निकल पड़ी उर्फी ने इस बार भी कुछ धमाकेदार किया।

उर्फी का लुक इस बार काफी डिफरेंट है। एक तरफ तो उन्होंने हिजाब पहना हुआ है दूसरी तरफ उर्फी ने पूरी तरह से बैकलेस ड्रेस पहनी हुई है। गोल्डेन कलर की इस ड्रेस में उर्फी को लुक को पसंद करने वाले कम हैं बल्कि उन्हें ट्रोल करने वाले ज्यादा हैं। उर्फी जबसे बिग बॉस से बाहर हुईं हैं उपनी बोल्डनेस से ऐसे ही कहर ढा रहीं हैं।

उर्फी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहीं हैं। हालांकि यूजर्स उन्हें इस लुक की वजह से ट्रोल भी कर रहे हैं। उनकी तस्वीर पर एक ने कमेंट सेक्शन में लिखा इसे कोई अच्छा टेलर दिलवाओ। तो किसी ने उन्हें धर्म का पाठ पढ़ा दिया कि कैसे तुम हिजाब पहनकर ऐसे अपने अंग का प्रदर्शन कर सकती हो। तो किसी ने उन्हें बेशर्म ही बता दिया।

‘बिग बॉस ओटीटी’ में नजर आईं एक्ट्रेस उर्फी जावेद इन दिनों अपनी ड्रेसिंग स्टाइल को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस का कुछ हटके ड्रेस सेंस उन्होंने ट्रोल्स के निशाने पर ला देता है। पिछली बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। उर्फी का आउटफिट तो बहुत ट्रेंडी था पर अपनी पैंट के साथ जो उन्होंने ट्विस्ट दिया वो लोगों को कुछ खास पंसद नहीं आया।

दरअसल हाल ही में उर्फी को पैपराजी ने एयरपोर्ट पर स्पॉट किया। हमेशा की तरह ही उर्फी काफी अलग अंदाज में नजर आईं और पैपराजी से खूब बातचीत की। उर्फी ने क्रॉप टॉप के साथ ही साथ चैक पैंट पहनी थी, हालांकि उनकी पैंट का बटन खुला हुआ था। जिसके चलते वो सोशल मीडिया पर काफी हॉट टॉपिक बन गईं। उर्फी जावेद अपनी इस ड्रेसिंग सेंस को लेकर काफी ट्रोल हो रही हैं।

Urfi Javed from PINKVILLA on Vimeo.

यूजर्स इसे लेकर अलग-अलग रिएक्शन दिया। एक ने लिखा कि, ‘ ये कौन सा फैशन है’। वहीं दूसरे ने कमेंट किया ‘अगर बटन बंद कर लेती तो क्या हो जाता’। तो किसी का मानना है कि ‘ड्रेसिंग सेंस ही नहीं है इस लड़की को बिलकुल।’ हालांकि लोगों ने चुटकी लेते हुए उनका बचाव भी किया और लिखा- जल्दबाजी में शायद भूल गईं होंगी, कोई टेलर बुला दो’।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.