Thu, Oct 22, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

फिरोज खान की कार को टक्कर मारते ही बदली शक्ति कपूर की किस्मत, जानिए पूरा किस्सा!

बॉलीवुड के कई ऐसे एक्टर हैं जिन्होंने अपने नेगेटिव किरदार से सभी का दिल जीत लिया था.

इन एक्टर्स ने अपनी एक्टिंग से अलग छाप छोड़ी थी. इन्हीं में से एक थे एक्टर फिरोज खान. फिरोज खान बॉलीवुड के उन विलेन में से एक हैं जिन्होंने नेगेटिव किरदार से अपनी पहचान बनाई थी. आज फिरोज खान की बर्थ एनिवर्सरी है.

फिरोज खान की आज बर्थ एनिवर्सरी है. उन्होने बड़े पर्दे पर नेगेटिव किरदार अलग पहचान बनाई थी. फिरोज खान अपनी ही तरह एक विलेन को इंडस्ट्री में लेकर आए थे. आज उनकी बर्थ एनिवर्सरी पर आपको बताते हैं कि उन्होंने किस एक्टर को पहला चांस दिया.

फिरोज खान की वजह से शक्ति कपूर ने इंडस्ट्री में कदम रखा था. एक बार शक्ति कपूर ने बताया था कि किस तरह से फिरोज खान ने उन्हें पहला चांस दिया था. शक्ति कपूर ने बताया था कि कैसे उन्हें फिल्म कुर्बानी में काम मिला था.

द कपिल शर्मा शो में शक्ति कपूर ने बताया था कि एक बार मैं लिंकिग रोज से साउथ बॉम्बे जा रहा था. मेरी कार को उस समय एक मर्सिडीज ने टक्कर मारी थी. जब मैं कार से बाहर आया तो मैंने देखा 6 फीट 2 इंच का हैंडसम इंसान कार से बाहर आया. वह फिरोज खान थे. जैसे ही मैंने उन्हें कार से बाहर आते हुए देखा. मैंने कहा- सर मेरा नाम शक्ति कपूर है. मैं पुणे के फिल्म इंस्टि्यूट से हूं और मैंने एक्टिंग में डिप्लोमा किया है प्लीज मुझे फिल्म में रोल दे दीजिए.

शक्ति कपूर ने आगे बताया कि फिरोज खान कार में बैठे और वहां से चले गए. उसी शाम मैं अपने एक क्लोज दोस्त के.के शुक्ला के घर शाम को गया. वह राइटर था और फिरोज खान की फिल्म कुर्बानी के लिए काम कर रहा था.

जब मैं वहां गया उसने मुझे कहा कि फिरोज खान अपनी फिल्म के लिए एक आदमी को ढूंढ रहे हैं. वह इंसान पुणे फिल्म इंस्टियूट से है और फिरोज खान की कार की टक्कर उसकी कार से हुई थी.

जैसे ही के.के शुक्ला को शक्ति कपूर ने बताया कि वह वो ही इंसान हैं तो उन्होंने तुरंत फिरोज खान को कॉल किया और शक्ति कपूर के बारे में बताया. इस तरह से फिरोज खान की फिल्म कुर्बानी में शक्ति कपूर को रोल मिला. इस फिल्म को फिरोज खान ने डायरेक्ट किया था. फिरोज खान ने अपने एक्टिंग करियर में वेलकम, धर्मात्मा, जानबाज, नागिन, अपराध जैसी कई फिल्मों में काम किया है.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.