Fri, Oct 23, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

शादी के बिना खुद को ऐसे खुश रखते हैं सलमान खान, बताए कुंवारेपन के फायदे

सलमान खान 55 साल के हो चुके है, लेकिन आज तक उन्होंने शादी नहीं की है।

जहां उनके फैंस आज भी उनकी शादी के इंतजार में है। वहीं, सलमान का कहना है कि वो शादी नहीं करेंगे, क्योंकि वो सिंगल ही खुश हैं। उनका कहना है कि सिंगल रहने के अपने अलग फायदे हैं। तो चलिए जानते हैं सलमान के अनुसार कुंवारेपन के क्या फायदे हैं।

दरअसल अभी हाल ही में ‘बिग बॉस 15’ को लॉन्च किया गया। लॉन्च इवेंट में सलमान ऑस्ट्रिया से वीडियो कॉल के जरिए जुड़े। इस दौरान उन्होंने अपने बिग बॉस और अपने बीच की समानता के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि उनके और बिग बॉस के बीच एक समानता है जिसके कारण वह खुद के बॉस हैं।

सलमान ने कहा कि ‘बिग बॉस और मेरे बीच में एक समानता है कि हम दोनों ही कुंवारे हैं। इसीलिए हम दोनों बॉस हैं और न हमारी जिंदगी में न किसी का डर है और न ही किसी का दखल।

इसके अलावा सलमान ने यह भी कहा कि ‘बिग बॉस मेरी लाइफ का इकलौता रिलेशन है जो इतने लंबे समय तक टिका है। वर्ना मेरे रिश्ते…छोड़िए जाने दीजिए। हम शो के दौरान एक-दूसरे के आमने-सामने नहीं दिखते, लेकिन जब हम अलग हो रहे होते हैं, तो फिर से एक होने के लिए बेताब रहते हैं।

बता दें कि सलमान का कई ऐक्ट्रेसेस के साथ नाम जोड़ा गया जिसमें कटरीना, लूलिया और जैकलीन शामिल हैं और कुछ के साथ वो रिलेशनशिप में भी रहे। लेकिन कुछ ही सालों में सबसे ही ब्रेकअप हो गया। सलमान खान 55 साल के हो चुके हैं और आज भी सिंगल हैं, लेकिन वो अच्छे से बैचलरहुड इंजॉय कर रहे हैं।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.