Tue, Oct 20, 2026 🔍 ▶️
बॉलीवुड

आमिर खान से लेकर सैफ अली खान तक, नहीं टिकी इन सितारों की दूसरे धर्म में शादी, ले लिया तलाक

दोस्तों बॉलीवुड एक्टर आमिर खान और फिल्ममेकर किरण राव शादी के 15 साल बाद अलग होने जा रहे हैं.

दोनों एक ज्वाइंट स्टेटमेंट शेयर कर इसकी जानकारी दी है. लेकिन बॉलीवुड में ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है. यहां हम आपको कुछ ऐसे सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने इंटर रिलिजन मैरिज की और बाद में अलग हो गए.

In Pics: आमिर खान से लेकर सैफ अली खान तक, नहीं चली इन स्टार्स की किसी गैर धर्म में शादी, ले लिया तलाक
आमिर खान ने किरण राव ने से साल 2005 में शादी की थी. शादी के 15 साल बाद दोनों अलग हो रहे हैं. हालांकि दोनों का कहना है कि वह एक-दूसरे के पैरेंट्स और परिवार बने रहेंगे.

किरण राव आमिर खान की दूसरी पत्नी थीं. इससे पहले आमिर ने अपने पड़ोस में रहने वाली बंगाली महिला रीना दत्ता से शादी की. दोनों की शादी 16 साल तक चली और दोनों 2002 में अलग हो गए थे.

सैफ अली खान और अमृता सिंह ने साल 1991 में शादी की थी. लगभग 13 साल तक साथ रहने के बाद दोनों अलग हो गए. दोनों एक बेटा इब्राहिम अली खान और एक बेटी सारा अली खान हैं.

बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने साल 1998 में शादी की थी. शादी के 19 साल बाद दोनों ने साल 2017 में तलाक ले लिया. दोनों का एक बेटा अरहान खान भी है.

In Pics: आमिर खान से लेकर सैफ अली खान तक, नहीं चली इन स्टार्स की किसी गैर धर्म में शादी, ले लिया तलाक
एक्टर फरहान अख्तर ने साल 1999 में अधुना भवानी को डेट करना शुरू किया और साल 2000 में शादी कर ली दोनों की दो बेटियां हैं. लेकिन दोनों ज्यादा लंबा वक्त साथ नहीं बिता सके और साल 2016 में एक-दूसरे से अलग हो गए.

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन ने साल 2001 में सुजैन खान से शादी की थी. शादी के लगभग 14 साल बाद दोनों 2015 में अलग हो गए. दोनों के दो बेटे ऋहान और ऋधान भी हैं.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.