Fri, Oct 23, 2026
🔍 ▶️
OffBeat

You Tube बनाने वाले जावेद करीम, जानिए आज कितनी संपत्ति के हैं मालिक?

जावेद करीम जो कि एक बांग्लादेशी-जर्मन-अमरीकी हैं और मॉडर्न सोसाइटी की सबसे बड़ी ज़रूरतों में से एक ज़रुरत को बनाने वालों में से एक हैं.

मशहूर वीडियो वेबसाइट यूट्यूब के को-फाउंडर हैं. स्टीव चेन और चैड हर्ले के साथ यूट्यूब का निर्माण करने वाले जावेद ही वो पहले शख़्स थे जिन्होंने यूट्यूब पर पहला वीडियो अपलोड किया.

ये था Youtube का पहला वीडियो, 14 साल में मिल चुके हैं इतने व्यूज़जावेद करीम का जन्म 28 अक्टूबर, 1979 को हुआ. करीम के पिता नईमुल करीम जो कि ख़ुद एक रिसर्चर हैं और अमरीकी कंपनी 3एम में इसी भूमिका में हैं, जावेद की माँ क्रिस्टीन करीम जर्मन साइंटिस्ट हैं और यूनिवर्सिटी ऑफ़ मिनेसोटा में एसोसिएट प्रोफेसर हैं. जावेद का जन्म पूर्वी जर्मनी में हुआ था लेकिन बाद में ‘इनर बॉर्डर’ की मदद से उनका परिवार पश्चिम जर्मनी में बस गया.

सोमवार को शाम में अचानक यूट्यूब समेत गूगल की कई सर्विसेज ठप होने की वजह से लोग परेशान रहे। हालांकि थोड़ी देर बाद इस समस्या को दूर कर दिया गया लेकिन इस वजह से सोशल मीडिया पर यूट्यूब ट्रेंड करने लगा।

क्या आप जानते हैं कि यूट्यूब पर पहला वीडियो अपलोड करने वाले शख्स का क्या नाम है और आज उनकी संपत्ति कितनी है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

दरअसल, सबसे पहले फरवरी 2005 में Paypal कंपनी के तीन कर्मचारियों चैड हर्ली, स्टीव चेन और जावेद करीम ने YouTube.com नाम से एक डोमेन रजिस्टर्ड करवाया। इन तीनों में से यूट्यूब पर पहला वीडियो अपलोड करने वाले शख्स जावेद करीम हैं।

जर्मनी में जन्में जावेद ने 24 अप्रैल 2005 में यूट्यूब पर पहला वीडियो अपलोड किया था। यूट्यूब पर अपलोड होने वाले पहले वीडियो का शीर्षक ‘Me at the Zoo’था। यह वीडियो क्लिप 18 सेकंड लंबा है। इस वीडियो को जावेद के ही याकोव लापित्स्की नाम के दोस्त ने रिकॉर्ड किया था।

न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक करीम ने स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से कंप्यूटर साइंस में पढ़ाई की है। चेन या हर्ली की तुलना में करीम की YouTube में कम हिस्सेदारी थी। इसके बावजूद, उन्हें गूगल से 64 मिलियन डॉलर से अधिक की कीमत के शेयर मिले। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक करीब का नेटवर्थ कुल 140 मिलियन डॉलर यानी करीब 1 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा है।

यूट्यूब की तेजी से बढ़ती लोकप्रियता से प्रभावित होकर गूगल ने नवबंर 2006 में इसे खरीदने का फैसला किया। आज यूट्यूब, गूगल के बाद दूसरा सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला सर्ज इंजन है। आपको बता दें कि टाइम मैगजीन ने में ही यूट्यूब को ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ चुना और कवर पेज पर जगह दी थी।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.