Thu, Oct 22, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

सलमान खान ने निभाई सच्ची दोस्ती, आर्यन की गिरफ्तारी के बाद शाहरुख खान के घर ‘मन्नत’ पहुंचे सलमान, देखें वीडियो

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स केस के चलते गिरफ्तार किया गया है।

ऐसे अब सलमान खान, किंग खान के घर मन्नत पहुंचे हैं। सलमान के शाहरुख के घर पहुंचने का वीडियो विरल भियानी ने शेयर किया है।

बता दें कि रविवार को सुबह से ही शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ड्रग्स केस को लेकर चर्चा में बने हुए है। वहीं आर्यन को इस केस में ही गिरफ्तार भी किया गया। ऐसे में अब शाहरुख खान के घर के बाहर सलमान खान नजर आए हैं। बताया जा रहा है कि सलमान, शाहरुख और परिवार से आर्यन को लेकर ही बात करने आए हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bollywood Pap (@bollywoodpap)

दरअसल हाईप्रोफाइल रेव पार्टी मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान समेत 3 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। बताया जा रहा है कि आर्यन पर ड्रग्स के सेवन का आरोप है और उनके फोन से इससे जुड़ी व्हाट्सएप चैट भी मिली है। बता दें कि आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को कोर्ट ने एक दिन यानी 4 अक्टूबर तक की एनसीबी कस्टडी दी। अब इस केस की सुनवाई कल (4 अक्टूबर) दोपहर में होगी।

गौरतलब है कि एनसीबी ने मुंबई के पास ‘कॉर्डेलिया द इम्प्रेस’ क्रूज पर रेड मारी, उस पार्टी में करीब 600 लोग मौजूद थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख खान के बेटे आर्यन के साथ ही 8 लोगों को हिरासत में लिया है, इनमें 3 लड़कियां भी शामिल हैं।  पार्टी में रेड के दौरान NCB ने 8 लोगों को हिरासत में लिया था। इसके बाद सभी से पूछताछ चली और बाद में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिसमें आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धामेचा शामिल हैं।

इस आर्टिकल को अपने साथियों संग शेयर करें.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.