Thu, Oct 22, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

शाहरुख खान के बेटे आर्यन ही नहीं बल्कि सुहाना खान भी रखती हैं पार्टी के शौक, हर पार्टी में लुटाती हैं लाखों…

क्रूज पर ड्रग्स पार्टी मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन को गिरफ्तार कर लिया है.

आर्यन खान उन 8 लोगों में से एक हैं, जिनसे एनसीबी ने मुंबई के तट पर एक क्रूज जहाज पर पार्टी के सिलसिले में पूछताछ की थी. पूछताछ के बाद आर्यन को रविवार को गिरफ्तार किया गया. मुंबई की कोर्ट ने शाहरुख खान के बेटे आर्यन समेत तीन लोगों को एक दिन की एनसीबी रिमांड पर भेजा है.

क्रूज पर ड्रग्स पार्टी केस में आर्यन खान अरेस्ट, गिरफ्तारी के बाद शाहरुख के घर मन्नत पहुंचे भाईजानआर्यन खान अक्सर दोस्तों संग पार्टी करते देखे जाते रहे हैं. लेकिन शाहरुख खान बेटे आर्यन ही नहींबल्कि बेटी सुहाना भी जमकर पार्टी करती हैं.

शाहरुख खान ने बीटाउन की दुनिया पर कई सालों तक राज किया है और थोड़े समय से वह भले ही सिल्वर स्क्रीन से दूर हैं, लेकिन फिर भी उनकी स्टार वैल्यू कम नहीं हुई है। अपने रोल के लिए किंग खान तगड़ी फीस लेते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, SRK की नेट वर्थ करीब 46,93 करोड़ से भी ज्यादा है। ऐसे में ये तो लाजमी ही है कि इस स्टार के साथ ही उनके बच्चे भी लग्जरी लाइफ जीते होंगे। ये चीज तब भी नजर आती है, जब सुहाना खान किसी पार्टी का हिस्सा बनती हैं।

बर्थडे पर दोस्तों संग पार्टी

इस स्टारकिड ने कुछ दिन पहले ही अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया है। इस स्पेशल डे के लिए उन्होंने हमेशा की तरह ही अपने लुक को बेहद शानदार तरीके से स्टाइल किया। दिन में पार्टी के लिए सुहाना ने यूके बेस्ड डिजाइनर ब्रैंड Ph Polly से बॉडीकॉन ड्रेस चुनी थी। मिंट ग्रीन कट-आउट आउटफिट में वह इतनी शानदार लग रही थीं कि इस लुक की कई दिनों तक चर्चा जारी रही थी।

पर्स पर लुटाए इतने लाख

सुहाना हाई-लो फैशन को कैरी करने में माहिर हैं। यही चीज उनके बर्थडे लुक को लेकर भी देखने को मिली थी। इस स्टारकिड ने जो ग्रीन ड्रेस पहनी थी वो 35 ब्रिटिश पाउंड्स की थी, जो करीब 3,601 रुपये के बराबर है। वहीं उन्होंने अपनी आउटफिट के साथ जो पर्स मैच किया था, वो Prada का था और इसकी कीमत करीब 1,23,749 रुपये थी।

ऑरेंज पार्टी ड्रेस पर भी लुटाए इतने हजार

शाहरुख खान अपनी बेटी के साथ हैंगआउट करना पसंद करते हैं। इस वजह से उन्हें कई पार्टियों में भी सुहाना के साथ स्पॉट किया जाता है। ऐसे ही एक मौके पर ये स्टारकिड ऑरेंज कलर की बैंडेज ड्रेस पहनी नजर आई थी। इस गॉरजस पीस को उन्होंने फ्रेंच लेबल Herve Leger से खरीदा था। जानकारी के मुताबिक, इस आउटफिट की कॉस्ट करीब 60,000 रुपये थी।

मन्नत में हुई पार्टी, तो पहनी इतने लाख की ड्रेस

मन्नत में एक पार्टी के दौरान सुहाना को बेहद महंगी ड्रेस पहने देखा गया था। इस मौके के लिए स्टारकिड ने फ्रेंच लग्जरी फैशन हाउस Balmain से अपने लिए ब्लैक बॉडीकॉन आउटफिट पिक की थी। वन शोल्डर ड्रेस का अट्रैक्टिव पॉइंट इस पर बना बीडिड ड्रैगन था। इस स्टनिंग ब्लैक पीस को खरीदने के लिए सुहाना ने करीब 2,17,293 रुपये खर्च किए थे।

बचपन के दोस्तों के साथ पार्टी

सुहाना अपने बचपन के दोस्तों के साथ मौका मिलने पर जरूर पार्टी करती हैं। ऐसे ही एक मौके पर उन्हें लाइलैक कलर की फिगर-हगिंग आउटफिट में देखा गया था। इस ऑफ-शोल्डर सेक्सी पीस को स्टारकिड ने लाइटवेट जूलरी के साथ मैच किया था। हालांकि, ये अलग बात है कि इनकी कीमत बिल्कुल भी हल्के में लेने वाली नहीं थी। सुहाना के हाथ में दिखा Cartier का एक ब्रेसलेट ही करीब 4,78,000 रुपये का था, ऐसे में उनके लुक से जुड़ी बाकी चीजें कितने की होंगी, इसे बस इमेजिन ही किया जा सकता है।

डिजाइनर ड्रेस में लंदन में की पार्टी

शाहरुख की लाडली ने अपना ग्रैजुएशन लंदन से किया है। इसके लास्ट ईयर में रखी गई पार्टी के लिए सुहाना ने स्पेशल लुक चुना था। उन्होंने फेमस फैशन डिजाइनर Monisha Jaisingh की सिल्वर मिनी ड्रेस पहनी थी, जिसे उनके लिए कस्टम फिट किया गया था। इस आउटफिट में वन शोल्डर और स्मॉल स्लिट डिजाइन थी, जो सुहाना को गॉरजस लुक दे रही थी।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.