Thu, Oct 22, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

अब्बाजान शाहरुख खान से बातें करते हुए फूट-फूटकर रोये आर्यन खान, बुरी तरह टूट गए किंग खान…

मुंबई-गोवा क्रूज में चल रही हाईप्रोफाइल ड्रग्स पार्टी केस में अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को एनसीबी ने लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया।

ड्रग्स मामले में एनसीबी ने आर्यन खान को रविवार को हिरासत में लिया और उनसे लगातार पूछताछ चल रही है ।खबरों की मानें तो किंग खान के बेटे आर्यन खान इन सबसे बुरी तरह टूट गए हैं और अब उनकी हिम्मत जवाब दे चुकी है। पूछताछ के दौरान आर्यन खुद को संभाल नहीं पाए और रोने लगे। एनसीबी सूत्रों के मुताबिक शाहरुख खान ने अपने बेटे आर्यन से फोन पर भी बात की।

पूछताछ में लगातार रो रहे आर्यन खान
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गिरफ्तारी के बाद कानूनी प्रक्रिया के तहत एनसीबी ने अपने लैंडलाइन फोन से आर्यन की उनके पिता शाहरुख खान से दो मिनट बात करवाई। इस दौरान आर्यन लगातार रोते रहे। दूसरी तरफ बॉलीवुड के कई सितारे शाहरुख खान को सपोर्ट कर रहे हैं। देर रात सलमान खान शाहरुख के घर मन्नत पहुंचे वहीं कई सितारों ने सोशल मीडिया पर ही शाहरुख को अपना सपोर्ट दिखाया।

बता दें कि इस मामले में कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आर्यन के अलावा मुनमुन धामेचा और अरबाज सेठ मर्चेंट को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने तीनों को एक दिन की रिमांड पर एनसीबी को सौंपा है।

इससे पहले एनसीबी ने कोर्ट से तीनों को पांच अक्तूबर तक हिरासत में सौंपने की मांग करते हुए कहा कि हमारे पास इनके खिलाफ पुख्ता सबूत हैं। एनसीबी के सूत्रों ने बताया कि आर्यन खान को एनडीपीएस एक्ट की धारा 27 के तहत गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आर्यन समेत तीनों आरोपियों को मुंबई के जेजे अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया।

एजेंसी प्रमुख एसएन प्रधान का कहना है कि एनसीबी बॉलीवुड कनेक्शन पर भी गौर कर रहा है। हम नशीले पदार्थों के गिरोह का पर्दाफाश करने की ओर बढ़ रहे हैं। हमनें अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान सहित आठ युवाओं को मुंबई में क्रूज जहाज से ड्रग्स के उपयोग और तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aryan Khan (@___aryan___)

वहीं इस मामले के सामने आने के बाद से एक बार फिर बॉलीवुड ड्रग्स कनेक्शन का मुद्दा चर्चा में आ गया है। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से एनसीबी की पैनी नजर मनोरंजन इंडस्ट्री पर है और इस मामले में अब तक कई बॉलीवु़ड सितारों से पूछताछ भी हो चुकी हैं। कई सितारे जेल की हवा भी खा चुके हैं। हालांकि खबरों की मानें तो आर्यन खान को आज राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारी आर्यन खान की हिरासत की अवधि बढ़ाने की मांग नहीं करेंगे। उन्हें सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा, जिसके बाद आर्यन खान के वकील जमानत के लिए आवेदन करेंगे। संभव है कि उन्हें यहीं से जमानत मिल जाए।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.