Thu, Oct 22, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

कंगना ने आमिर खान को ठहराया सामंथा-नागा चैतन्य के तलाक का जिम्मेदार, बोलीं- कई औरतों व बच्चों की जिंदगी बर्बाद…

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत समय-समय पर इंडस्ट्री के सितारों पर जुबानी वार करती हैं। अब उन्होंने आमर खान को सामंथा और नागा चैतन्य के तलाक का जिम्मेदार ठहराया है।

दरअसल, हाल ही में साउथ के स्टार कपल सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य ने अपनी शादी की सालगिरह से पहले अलग होने की यानी तलाक की घोषणा कर दी है। इस पर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा चल रही है। ऐसे में कंगना रनौत ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में सामंथा-नागा चैतन्य के तलाक पर एक स्टोरी शेयर की है। इस पोस्ट में कंगना ने बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के नाम का बिना जिक्र किए लिखा है,

‘इस साउथ के ऐक्टर ने हाल में अचानक शादी के 4 साल बाद और 10 साल से ज्यादा की रिलेशनशिप के बाद अपनी पत्नी को तलाक दे दिया। यह हाल में एक बॉलिवुड सुपरस्टार के संपर्क में आए थे जिन्हें बॉलिवुड के तलाक एक्सपर्ट के तौर पर जाना जाता है। उन्होंने कई औरतों और बच्चों की जिंदगी बर्बाद कर दी है और वह उन्हें भड़का रहे हैं। सभी को पता है मैं किसकी बात कर रही हूं।’ बताते चलें कि आमिर खान का भी कुछ दिनों पहले अपनी पति किरण राव से तलाक हुआ था।

उस दौरान आमिर खान लद्दाख में नागा चैतन्य के साथ अपनी आने वाली फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की शूटिंग कर रहे थे।

बात सामंथा और नागा चैतन्य की करें तो बीते शनिवार की शाम को सोशल मीडिया के जरिए दोनों ने अपने तलाक की घोषणा कर दी।

बता दें कि सामंथा और नागा चैतन्य के बीच 2014 की फिल्म ‘ऑटोनागर सूर्या’ की शूटिंग के दौरान नजदीकियां बढ़ीं। इसके बाद 2017 में दोनों ने गोवा में शादी कर ली थी। हालांकि, इनके पोस्ट्स देखकर फैन्स हैरान रह गए हैं।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.