Thu, Oct 22, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

आर्यन खान का खुलासा, पिता से सीधे नहीं मिल सकता हूँ, मैनेजर पूजा से लेनी पड़ती है परमिशन

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान दशकों से अपने फैंस को एंटरटेन कर रहे हैं.

शाहरुख खान अपने काम में बेहद बिजी रहते हैं. एक्टिंग, प्रोडक्शन के अलावा भी और कई सारे काम होते हैं, जिनमें किंग खान बिजी रहते हैं. इन दिनों शाहरुख खान एक साथ कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं. जिसके चलते उनका शेड्यूल काफी टाइट है. ऐसे में उनके बच्चों को तक उनसे मिलने के लिए अपॉइंटमेंट लेनी पड़ती है. इसका खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन ने किया है.

आर्यन ने बताया कितने बिजी रहते हैं उनके पिता शाहरुख खान
आर्यन ने एनसीबी को पूछताछ में अपने पापा के बिजी शेड्यूल की जानकारी दी है. सूत्रों के मुताबिक आर्यन खान ने एनसीबी को पूछताछ में बताया कि उनके पापा अभी एक साथ तीन-तीन फिल्मों की शूटिंग कर रहे हैं. अपनी अपकमिंग फिल्म पठान को लेकर वो बहुत मेहनत कर रहे हैं. पठान मे अपने रोल के लिए शाहरुख खान को कई घंटों तक मेकअप में रहना पड़ता है.

आर्यन खान ने कहा कि मेरे पापा इतने बिजी रहते हैं कि कई बार मुझे उनसे मिलने के लिए पापा की मैनेजर पूजा से अपॉइंटमेंट लेना पड़ता है. तब जाकर मैं अपने पापा से मिल पाता हूं. बता दें, ड्रग्स केस में आर्यन खान को एनसीबी ने गिरफ्तार किया है. मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज में एनसीबी को भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद हुआ. एनसीबी ने ड्रग्स केस में आर्यन खान समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया है.

सोमवार को आर्यन खान को एनसीबी ने किला कोर्ट में पेश किया. आर्यन अभी भी एनसीबी की कस्टडी में हैं. एनसीबी आर्यन से लगातार पूछताछ कर रही है. आर्यन को 7 अक्टूबर तक एनसीबी की कस्टडी में रहना होगा. सूत्रों ने बताया था कि आर्यन पूछताछ में सहयोग कर रहे हैं. हालांकि इस दौरान वे काफी परेशान भी नजर आते हैं. आर्यन ने कबूला है कि वे शौकिया तौर पर ड्रग्स लेते हैं. वे पिछले 4 साल से ड्रग्स ले रहे हैं.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.