Thu, Oct 22, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

बॉलीवुड सितारों के लिए बंद हुए शाहरुख खान के घर ‘मन्नत’ के दरवाजे, जानिए क्या है पूरा मामला?

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को एनसीबी ने शनिवार को ड्रग केस में गिरफ्तार किया है।

दो बार कोर्ट में पेशी होने के बाद भी आर्यन को जमानत नहीं मिली है। सोमवार को कोर्ट ने आर्यन खान को 7 अक्टूबर तक एनसीबी की कस्टडी में भेज दिया। उधर, आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद से ही शाहरुख के घर मन्नत में बॉलीवुड सेलेब्स का तांता लगा हुआ है। सलमान खान के अलावा उनकी बहन अलविरा, सोहेल खान की पत्नी सीमा खान, नीलम कोठारी और संजय कपूर की वाइफ महीप कपूर पहुंच चुकी हैं। इसके बाद भी लगातार सेलेब्स उनके घर आ रहे हैं। बता दें कि सीमा खान और महीप कपूर शाहरुख की पत्नी गौरी की अच्छी दोस्त हैं।

Shahrukh khan is worried about celebs visiting mannat after son Aryan Khan arrest in drugs case by NCB

रिपोर्ट्स के मुताबिकि, लगातार सेलेब्स के घर पहुंचने से शाहरुख खान भी परेशान हो गए हैं। यही वजह है कि अब शाहरुख खान की टीम ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के सेलेब्स को मन्नत आने से मना किया है। और बॉलीवुड सितारों के लिए मन्नत के दरवाजे बंद कर दिए गए हैं लेकिन यह कुछ वक़्त के लिए है.

शाहरुख की टीम ने सेलेब्स से अपील की है कि वो ‘मन्नत’ ना आएं, क्योंकि एक साथ काफी लोगों के पहुंचने से उनके घर के बाहर भीड़ लग रही है। अगर कई सेलेब्स एक के बाद एक उनके घर आएंगे तो मीडियावाले भी मन्नत के  बाहर ही खड़े रहेंगे, जिससे सबको दिक्कत होगी। शाहरुख खान और उनकी फैमिली फिलहाल कुछ वक्त अकेले में बिताना चाह रही है। जिसके चलते बेहद करीबी लोगों को ही घर आने की इजाजत दी गई है।

Shahrukh khan is worried about celebs visiting mannat after son Aryan Khan arrest in drugs case by NCB

ये है पूरा मामला : 
शाहरुख खान के बेटे आर्यन को 2 अक्टूबर की रात एनसीबी ने हिरासत में लिया था। आर्यन अपने दोस्तों के साथ क्रूज शिप- कॉर्डेलिया द इम्प्रेस में सवार थे और मुंबई से गोवा जा रहे थे। उन पर ड्रग्स का सेवन करने समेत अन्य कई आरोप हैं। वहीं ड्रग्स केस में अब NCB की टीम शाहरुख खान के बंगले ‘मन्नत’ पर भी छापा मार सकती है। अगर किसी आरोपी को गिरफ्तार किया जाता है तो उसके घर पर भी छापेमारी की जा सकती है। इसी प्रावधान के तहत NCB कभी भी मन्नत की तलाशी ले सकती है।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.