Thu, Oct 22, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

शर्लिन चोपड़ा का दावा, शाहरुख खान की पार्टी में बॉलीवुड स्टार्स की बीवियां वाशरूम में करती हैं ये गंदा काम…

मशहूर अभिनेता शाह रुख खान के बेटे आर्यन इन दिनों एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) की हिरासत में हैं।

आर्यन खान सहित आठ लोगों पर ड्रग्स का सेवन करने और उसका लेन-देन करने का आरोप है। ड्रग्स केस में नाम आने के बाद से शाह रुख खान और उनके बेटे को बॉलीवुड सितारों का खुलकर सपोर्ट मिल रहा है। साथ ही बहुत से सितारों ने आर्यन खान के लिए अपनी सहानुभूति भी जताई है।

इन सबके बीच अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने शाह रुख खान को लेकर बड़ा दावा कियाा है। शर्लिन चोपड़ा अपनी बोल्ड तस्वीरों और वीडियो के अलावा बयानबाजी की वजह से भी अक्सर चर्चा में रहती हैं। वह कई मामलों पर अपनी खुलकर राय भी रखती रहती हैं। अब उन्होंने शाह रुख खान की आईपीएल टीम केकेआर (कोलकाता नाइट राइडर्स) की एक पार्टी को लेकर हैरान कर देने वाला दावा किया है।

jagran

शर्लिन चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपने एक पुराने इंटरव्यू का वीडियो क्लिप शेयर किया है। इस वीडियो में वह शाह रुख खान की टीम केकेआर की पार्टी का जिक्र करती हुईं नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शर्लिन चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। वीडियो को साझा करते हुए उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘शाह रुख की केकेआर वाली पार्टी के बारे में, मैं ने यह इंटरव्यू पिछले साल दिया था…।’

इस वीडियो क्लिप में शर्लिन चोपड़ा पार्टी के बारे में बात करते हुए कहती हैं, ‘डांस करते-करते जब मैं थकी और पसीने छूटने लगे तो मैं वाशरूम गई और वॉशरूम का दरवाजा खोला। जब मैंने दरवाजा खोला तो जो देखा मैंने वह बहुत ही चौकन्ना कर गया मुझे। मैं सोच में पड़ गई। मुझे लगा कि क्या मैं किसी गलत जगह पर पहुंच गई। मगर मैं वहीं पर थी। वहां पर स्टार की पत्नियां शीशे के सामने खड़े होकर व्हाइट पाउडर ले रही थीं।

वह आगे कहती हैं, ‘अचानक ऐसा दृश्य मेरे सामने आ गया तो मैं शॉक हो गई। मैंने उन्हें स्माइल दिया और इग्नोर करना बेहतर समझा। मैंने देखा कि सब अपने-अपने हिसाब से चिल कर रहे थे। मैंने वहां सभी को एकनॉलेज किया। शाह रुख खान और उनके फ्रेंड्स से मिल कर मैंने विदा ली और वहां से निकल गई। उस दिन मुझे समझ में आया की बॉलीवुड में किस तरह की पार्टीज होती हैं।’ सोशल मीडिया पर शर्लिन चोपड़ा का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.