Thu, Oct 22, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

धर्म की खातिर बॉलीवुड छोड़ने वाली जायरा वसीम ने 2 साल बाद बुर्के में शेयर की तस्वीर, जमकर हुई तारीफ, कहा- अ’ल्लाह कु’र्बानी..

दंगल फेम गर्ल जायरा वसीम ने 2 साल के लंबे समय के बाद सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो शेयर की है.

जायरा वसीम ने साल 2019 में बॉलीवुड इंड्स्ट्री को अलविदा कह दिया था. शोबिज छोड़ने के बाद जायरा की यह पहली तस्वीर सामने आई है. फोटो में जायरा बुर्का पहने हुए नजर आ रही हैं, लेकिन तस्वीर में उन्होंने अपना चेहरा नहीं दिखाया है.

जायरा वसीम फोटो में ब्रिज पर खड़ी हुई नजर आ रही हैं. जायरा ने ब्लैक कलर का बुर्का पहना हुआ है. जायरा ने 2 साल के बाद अपनी फोटो तो फैंस के साथ शेयर कर दी है, लेकिन चेहरे को उन्होंने अभी भी नहीं दिखाया है. जायरा की यह फोटो पीछे की तरफ से ली गई है. जायरा ने ब्लैक बुर्के के साथ ब्लैक हैंड बैग भी कैरी किया हुआ है. जायरा ने अपनी इस फोटो के साथ कैप्शन लिखा- ‘द वार्म अक्टूबर सन’.

यहां देखें जायरी की फोटो-

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Zaira Wasim (@zairawasim_)

बॉलीवुड छोड़ने के बाद जायरा ने डिलीट कर दिए थे अपने फोटोज
जायरा वसीम ने साल 2019 में बॉलीवुड इंड्स्ट्री को अलविदा कहने के बाद अपने सभी फोटोज सोशल मीडिया से डिलीट कर दिए थे. जायरा ने अपने फैन पेजेस से भी अपनी सभी तस्वीरें हटाने को कहा था. ऐसे में लंबे समय बाद जायरा की तस्वीर सामने आना अपने आप में खास है. जायरा की यह फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

लोगों की तस्वीर पर जमकर प्रतिक्रियाआ रही हैं. लोगों ने धर्म के लिए बॉलीवुड छोड़ने पर उनकी तारीफ की और तस्वीर पर भी जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर नेलिखा- अल्लाह आपकी कु’र्बा’नी क़ुबूल करें. तो एक यूजर ने लिखा मुझे यकीन नहीं हो रहा..

जायरा ने कब और क्यों बनाई थी बॉलीवुड से दूरी?
2 साल पहले 2019 में जून के महीने में जायरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक लंबी पोस्ट शेयर करके अनाउंस किया था कि वो धार्मिक कारणों की वजह से एक्टिंग छोड़ रही हैं. उनके अचानक एक्टिंग छोड़ने के ऐलान से सभी को हैरानी हुई थी.

जायरा वसीमजायरा ने अपनी पोस्ट में क्या लिखा था?
जायरा वसीम ने लिखा था, “5 साल पहले मैंने एक ऐसा फैसला लिया, जिसने मेरी जिंदगी को हमेशा के लिए बदल दिया. मैंने जैसे ही बॉलीवुड में कदम रखा, मेरे लिए पॉपुलर होने के कई रास्ते खुल गए. मुझे लोगों की अटेंशन मिलने लगी. कई बार मुझे युवाओं का रोल मॉडल भी माना गया. हालांकि ये सब वो नहीं था, जिसकी मैंने ख्वाहिश की थी. खासकर सक्सेस और फैलियर को लेकर.”

एक्ट्रेस ने आगे लिखा था, “आज मुझे बॉलीवुड में 5 साल पूर हो गए हैं. मैं यह बताना चाहती हूं कि मैं अपनी इस पहचान और जो काम मैं कर रही हूं मैं उससे खुश नहीं हूं.  लंबे समय से मुझे ऐसा लग रहा है कि मैं कुछ दूसरी इंसान बनने की जद्दोजहद में लगी हुई हूं. मुझे इस बात का एहसास हो चुका है कि जिन चीजों को मैं वक्त दे रही हूं. जिन चीजों के लिए मेहनत कर रही हूं और जो नई लाइफस्टाइल अपनाने की कोशिश कर रही हूं, उन तमाम चीजों में मैं फिट तो हो सकती हूं, मगर मैं इन चीजों के लिए नहीं बनी हूं.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.